![]()
सीकर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में 32 साल की महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। महिला फार्म हाउस में नौकरी करने के लिए आई थी। जहां महिला को अकेला देखकर फार्म हाउस मालिक ने ही उसके साथ रेप किया। अब महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच
इस संबंध में 32 साल की महिला ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया कि वह मूल रूप से झुंझुनू जिले की रहने वाली है। जो सीकर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में एक फार्म हाउस में मुर्गी फार्म का काम करने के लिए अपने परिजनों के साथ आई थी। यहां 31 जुलाई की रात मालिक महेश ओला ने महिला को अकेला देखकर उसके साथ रेप किया।
रेप की घटना के बारे में किसी को बताने पर धमकी भी दी। महिला ने यह बात अपने परिजनों को बताई। उसके बाद यह लोग पुलिस में मामला दर्ज करवाने के लिए पहुंचे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments