![]()
विश्वविद्यालय में ज्ञापन देते एबीवीपी कार्यकर्ता
जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय की कॉमर्स फैकल्टी में एडमिशन के लिए आई एक छात्रा से गुरुवार को छेड़छाड़ की गई। इसको लेकर लड़की ने शनिवार विश्वविद्यालय प्रशासन को लिखित में शिकायत दी।
वहीं, इस मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और फैकल्टी डीन का घेराव किया। एबीवीपी ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषी के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की।
ये रखी मांगें
एबीवीपी विश्वविद्यालय इकाई सह सचिव यश शर्मा ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने डीन कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें मांगें रखी गईं।
1. पीड़ित छात्रा को न्याय दिलाया जाए और आरोपी के खिलाफ त्वरित कार्रवाई हो।
2. परिसर में महिला सुरक्षा के लिए विशेष दस्तों की नियुक्ति हो।
3. परिसर में सीसीटीवी कैमरों को पूरी तरह सक्रिय किया जाए और महिला सुरक्षा गार्ड्स की नियुक्ति की जाए।
उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं चेतावनी दी कि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो एबीवीपी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। छात्राओं की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
डीन ने एबीवीपी प्रतिनिधियों को कार्रवाई का आश्वासन दिया और कहा कि जल्द ही दोषी के प्रति अनुशासनात्मक कदम उठाए जाएंगे।
ये रहे मौजूद
प्रदर्शन के दौरान विभाग संयोजक ललित, महानगर मंत्री विशाला गौड़, गौतम, नगेंद्र सिंह, छात्र नेता जीवन सिंह व मोती सिंह जोधा वह अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments