![]()
फूलियाकलां गांव के लोग रविवार को जयपुर के प्रहलादपुरा में कार हादसे में मृत लोगों के दुख से उबरे भी नहीं थे कि दूसरे दिन सोमवार को फिर दर्द का पहाड़ टूट पड़ा। दरअसल, प्रहलादपुरा कार हादसे में 7 लोगों की मौत हुई थी। इनमें फूलियाकलां गांव के एक ही परिव
गहरे पानी में जाने से महेंद्र माली (25) पुत्र रामेश्वर माली और बिरदीचंद माली (34) पुत्र द्वारका माली निवासी खेड़ाहेतम की मौके पर ही मौत हो गई। राकेश (28) पुत्र महादेव माली, जीवनराज (30) पुत्र रामेश्वर माली और विजय प्रताप सिंह (30) पुत्र लक्ष्मण सिंह को निकालकर गंभीर हालत में शाहपुरा अस्पताल भेजा गया। महेश पुत्र राधेश्याम शर्मा को लोग ढूंढते रहे।
चार घंटे बाद झाड़ियों में मिला महेश का शव
गोताखोरों को महेश का शव चार घंटे की मशक्कत के बाद पुलिया से करीब आधा किमी दूर झाड़ियों में मिला। रविवार को कार हादसे में 4 जनों की मौत और अंतिम संस्कार में तीन युवकों डूबने से मौत से पूरे गांव में सन्नाटा फैल गया।
जीवनराज को जीवन दे गया राजेंद्र…15 मिनट पकड़ कर खड़ा रहा, खुद नहीं बचा
प्रत्यक्षदर्शी दिनेश शर्मा ने कि बताया कि कार हादसे मृत अशोक वैष्णव, सीमा, रोहित और गजराज के शव फूलियाकलां पहुंचने के बाद सोमवार सुबह परिजन व ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे थे। इसके बाद खेड़ाहेतम गांव निवासी महेश, जीवनराज और राकेश स्नान कर रहे थे। इसी दौरान राकेश गहरे पानी में चल गया। उसे बचाने के लिए जीवनराज बढ़ा तो वह भी बहने लगा। यह देख महेश भी उन्हें बचाने चला गया।
- आवाज सुन वहां से गुजर रहे राजेंद्र उर्फ महेंद्र माली सबसे पहले नदी में कूदे। इसके बाद मां और बेटे को दवा दिलाकर लौट रहे बिरदीचंद माली भी युवकों को बचाने कूद गए। इसी तरह विजय प्रताप सिंह भी बचाने कूदे।
- राजेंद्र 15 मिनट जीवनराज काे पकड़ कर खड़ा रहा। जीवनराज को तो बचा लिया, खुद डूब गया। बिरदीचंद भी डूब गया।
3 घंटे बाद पहुंचा रेस्क्यू दल, ग्रामीणों का 2 घंटे जाम
नदी में बहने के करीब 3 घंटे बाद तक बचाव दल नहीं आने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। फुलिया-केकड़ी मार्ग पर जाम लगा दिया। दो घंटे तक मार्ग जाम रहा। सूचना पर कलेक्टर जसमीत सिंह संधू, एएसपी राजेश आर्य और पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और समझाइश कर जाम खुलवाया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments