☜ Click Here to Star Rating



उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल द्वारा 25 अगस्त से 7 सितंबर तक चली मेला अवधि के दौरान सात मेला स्पेशल ट्रेनों से कुल 1 लाख 28 हजार 765 श्रद्धालुओं ने रामदेवरा की यात्रा की। इनसे रेलवे को 1 करोड़ 32 लाख 49 हजार 630 रुपए की आय हुई है। डीआरएम अनुराग त

.

त्रिपाठी के अनुसार जैसलमेर मार्ग स्थित प्रसिद्ध रामदेवरा मेला में जातरुओं के आवागमन की सुगम व्यवस्थाएं की गई थीं। रेलवे प्रशासन ने मेला यातायात और यात्रियों की सुविधा के अनुरूप ट्रेनों का संचालन किया, जिसके परिणामस्वरूप पर्याप्त यात्रीभार और उल्लेखनीय राजस्व मिला। बाबा रामदेव जी के मेले में प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु देशभर से पहुंचते हैं।

सात मेला स्पेशल ट्रेनों का सफल संचालन

इस वर्ष की मेला अवधि के दौरान रेलवे द्वारा सात मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया। इनमें जोधपुर, भगत की कोठी, साबरमती, श्रीगंगानगर और लालगढ़ स्टेशन से चलने वाली ट्रेनें शामिल रहीं। मुख्य रूप से जोधपुर-रामदेवरा स्पेशल ट्रेन (04863/04864) ने 1 अगस्त से 7 सितंबर तक कुल 38 फेरे किए।

जातरूओं के अनुकूल रही समय-सारणी

सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि इस वर्ष संचालित रामदेवरा मेला स्पेशल ट्रेनों की समय-सारणी मेला यातायात के अनुकूल होने से रेलवे को अपेक्षाकृत अधिक यात्रीभार उपलब्ध हुआ। जोधपुर से रोजाना सुबह 4 बजे रवाना होकर 7:45 बजे रामदेवरा पहुंचने वाली ट्रेन और रामदेवरा से सुबह 8:25 बजे रवाना होकर दोपहर 12 बजे जोधपुर पहुंचने वाली ट्रेन का समय यात्रियों के लिए सुविधाजनक रहा।

इसके साथ ही यात्री सुविधा को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त टिकट काउंटर स्थापित किए गए। श्रद्धालुओं की सहायता के लिए उचित संख्या में रेलवे कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई तथा उनकी सुरक्षा के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए थे। मेला स्पेशल ट्रेन में 8 जनरल और 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 10 डिब्बे थे और पूरी ट्रेन अनारक्षित रखी गई।

ट्रेनों के ठहराव से भी यात्रियों को मिली सुविधा

रामदेवरा मेला स्पेशल ट्रेन ने राईका बाग, महामंदिर, मंडोर, मारवाड़ मथानियां, तिंवरी, ओसियां, मारवाड़ लोहावट और फलोदी स्टेशनों पर ठहराव किया। वहीं, हनुमानगढ़-सादुलपुर रूट पर भी 15 से 18 अगस्त तक दो नई मेला स्पेशल ट्रेनें (04741/04742) संचालित की गईं।

नियमित ट्रेनों से भी अतिरिक्त आय

डीआरएम त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि इस बार 1.32 करोड़ रुपए का राजस्व केवल मेला स्पेशल ट्रेनों से प्राप्त हुआ है। इसके अलावा नियमित रूप से पहले से चल रही विभिन्न ट्रेनों से भी हजारों यात्रियों ने विभिन्न स्टेशनों से रामदेवरा स्टेशन की यात्रा की। वर्ष 2022 की तुलना में इस बार रेलवे को अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading