☜ Click Here to Star Rating



जिले के मलसीसर क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार रात को हुई इस कार्रवाई में वन विभाग ने हरी लकड़ियों से लदी दो पिकअप गाड़ियों को जब्त किया। यह घटना चुड़ैला और गांगियासर गांव के बीच हुई, जहां तस्कर जंगल से

.

सक्रिय हुआ वन विभाग: प्रभारी सचिव के निर्देशों का असर

यह कार्रवाई गत सप्ताह प्रभारी सचिव द्वारा अवैध लकड़ी तस्करी पर सख्त कार्रवाई के निर्देशों के बाद हुई है, जिसके क्रम में मलसीसर रेंज में निगरानी बढ़ा दी गई थी। बुधवार देर रात विशेष टीम को सूचना मिली कि अवैध लकड़ी से भरी दो पिकअप गाड़ियां इलाके में घूम रही हैं। सूचना मिलते ही टीम ने तुरंत घेराबंदी की।

वनकर्मी बाल-बाल बचे, एक गाड़ी पलटी

घेराबंदी के दौरान एक चालक ने पुलिस से बचने के लिए अपनी गाड़ी को इतनी तेज भगाया कि उसने वन विभाग की सरकारी गाड़ी को टक्कर मारने की कोशिश की। गनीमत रही कि सरकारी गाड़ी में सवार फॉरेस्टर बाल-बाल बच गए। वहीं, दूसरी पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। चालक इस मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पलटी हुई गाड़ी को तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से सीधा किया गया और मलसीसर की नर्सरी में खड़ा कराया गया।

इस कार्रवाई में एसीएफ हरेंद्र भाकर, रेंजर विजय फगेड़िया, वनपाल जयवीर चौधरी, वनपाल सत्यवीर झाझड़िया, सहायक वनपाल दिनेश कुमार, वनरक्षक भरत कुमार, वनरक्षक महेश कुमार और चालक राजकुमार सहित पूरी टीम शामिल रही। टीम ने मौके पर पहुंचते ही दोनों गाड़ियों को घेर लिया था, लेकिन तस्कर गाड़ी छोड़कर भाग निकले।

फरार चालकों की तलाश जारी

वन विभाग अब फरार चालकों की तलाश में जुट गया है। उनके खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। एसीएफ हरेंद्र भाकर ने बताया कि ऐसे मामलों में कोई रियायत नहीं दी जाएगी और वन संपदा की रक्षा के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading