![]()
पुलिस गिरफ्त में आर्म्स एक्ट का आरोपी।
सवाई माधोपुर की सूरवाल थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने जडावता रोड पर दबिश देकर दीपेश उर्फ मुकेश उर्फ दिनेश (25) पुत्र कैलाश मोग्या, निवासी बंगीपुरा, थाना सलेमपुर, जिला दौसा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी क
आर्म्स एक्ट में मामला किया दर्ज
सूरवाल थानाधिकारी जयप्रकाश ने बताया कि SP अनिल कुमार बेनीवाल के निर्देश पर जिले में अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए चलाया जा रहा है। अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए थाना स्तर पर टीम बनाकर लगातार गश्त की जा रही है। इसी कड़ी में टीम को मुखबिर से जड़ावता रोड पर एक व्यक्ति अवैध लेकर घूमने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची। यहां पहुंचकर टीम को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर भागने लगा। जिस पर संदिग्ध को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसके पास एक नारी बंदूक और दो 12 बोर के जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी बंदूक के लाइसेंस बारे में पूछा गया तो उसने लाइसेंस का नहीं होना बताया। जिसपर पुलिस ने बंदूक को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस की ओर से आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments