☜ Click Here to Star Rating


प्रतिष्ठित ट्रेवल एंड लेजर पत्रिका के रीडर्स सर्वे और वोटिंग के आधार पर जयपुर को दुनिया के घूमने-फिरने लायक टॉप-5 शहरों में पांचवां स्थान मिला है।

राजस्थान के सांस्कृतिक वैभव और पर्यटन विकास की दिशा में मिल रही अंतरराष्ट्रीय मान्यता ने एक बार फिर राज्य को गौरवान्वित किया है। प्रतिष्ठित ट्रेवल एंड लेजर पत्रिका के रीडर्स सर्वे और वोटिंग के आधार पर जयपुर को दुनिया के घूमने-फिरने लायक टॉप-5 शहरों म

.

उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन, कला एवं संस्कृति मंत्री दीया कुमारी ने इस उपलब्धि पर राजस्थान पर्यटन विभाग को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान राज्य की समृद्ध विरासत, संस्कृति और प्रशासन के सतत प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि राजस्थान को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर और मजबूती से स्थापित किया जा रहा है।

10वें अंतरराष्ट्रीय पर्यटन सम्मेलन एवं ट्रैवल अवार्ड समारोह के दौरान 'आई क्रिएटिव माइंड्स' द्वारा राजस्थान को प्रदान किया गया।

10वें अंतरराष्ट्रीय पर्यटन सम्मेलन एवं ट्रैवल अवार्ड समारोह के दौरान ‘आई क्रिएटिव माइंड्स’ द्वारा राजस्थान को प्रदान किया गया।

इसलिए किया गया शामिल ट्रैवल एंड लेजर मैगजीन के मुताबिक, राजस्थान की राजधानी और ‘पिंकसिटी’ के नाम से प्रसिद्ध जयपुर एक ‘मस्ट-सी डेस्टिनेशन’ है, यानी ऐसा शहर जिसे देखना हर यात्री की सूची में होना चाहिए। जयपुर अपनी शानदार विरासत, भव्य महलों और हवेलियों, द ओबेरॉय राजविलास जैसे विश्व स्तरीय होटल्स, विश्व स्तरीय शॉपिंग अनुभव और रंगीन सांस्कृतिक जीवन के कारण दुनिया के सबसे आकर्षक शहरों में गिना गया है। दिल्ली में राजस्थान पर्यटन विभाग को मिला अवॉर्ड

पर्यटन विभाग के प्रमुख शासन सचिव राजेश यादव ने बताया कि यह पुरस्कार 26 जुलाई को नई दिल्ली में आयोजित 10वें अंतरराष्ट्रीय पर्यटन सम्मेलन एवं ट्रैवल अवार्ड समारोह के दौरान ‘आई क्रिएटिव माइंड्स’ द्वारा राजस्थान को प्रदान किया गया। विभाग की ओर से संयुक्त निदेशक अजय कुमार शर्मा ने यह सम्मान ग्रहण किया।

उन्होंने यह भी बताया कि जयपुर में आईफा अवॉर्ड्स, भव्य तीज महोत्सव, सोशल मीडिया के जरिए प्रचार-प्रसार, आधारभूत ढांचे में सुधार, और स्थानीय संस्कृति के संरक्षण की दिशा में हो रहे कामों ने इस उपलब्धि को संभव बनाया है।

उल्लेखनीय है कि ट्रैवल एंड लेजर पत्रिका के अनुसार, जयपुर को मिला रीडर्स स्कोर 91.33 रहा, जो उसे टॉप-5 शहरों में लाने के लिए पर्याप्त रहा। इस सूची में भारत से मुंबई (89.17) के साथ 16वें स्थान पर और आगरा (88.44) के साथ 20 वें स्थान पर रहा। रैंक शहर देश रीडर स्कोर रैंक शहर देश रीडर स्कोर

1सैन मिगुएल डे ऑलेंदेमेक्सिको93.33
2चियांग माईथाईलैंड91.94
3टोक्योजापान91.39
4बैंकॉकथाईलैंड91.34
5जयपुरभारत91.33
6होई एनवियतनाम91.00
7मेक्सिको सिटीमेक्सिको90.86
8क्योटोजापान90.61
9उबुदबाली, इंडोनेशिया90.48
10कुस्कोपेरू90.33
11फ्लोरेंसइटली90.08
12सेविलेस्पेन89.49
13ग्रेनेडास्पेन89.48
14इस्तांबुलतुर्की89.47
15सिएम रीपकम्बोडिया89.27
16मुंबईभारत89.17
17केप टाउनदक्षिण अफ्रीका88.98
18रोमइटली88.91
19सैंटा फेअमेरिका (USA)88.80
20आगराभारत88.44



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading