![]()
प्रताप नगर सदर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गुब्बा खाई करते हुए गिरफ्तार किया। थाने के उप निरीक्षक देवाराम ने बताया कि शनिवार को सरकारी स्कूल के पीछे अंबेडकर पार्क पर एक शख्स को मुखबिर की सूचना के आधार पर पकड़ा।
पूछताछ करने पर शख्स ने अपना नाम भवानी आचार्य पुत्र रामरख आचार्य किली खाना, किले की घाटी सूर्य कॉलोनी निवासी बताया। जब वह शख्स की तलाशी ली गई तो उसके हाथ में एक छोटी डायरी मय कार्बन जिसमें गुब्बा अंक लिखे मिले। उसके पास पेन और जेब में 650 रुपए मिले उसे उसे जब सार्वजनिक स्थान पर खड़े होकर गुब्बा खाई करने का लाइसेंस और परमिट के बारे में पूछा गया तो नहीं मिला। उसने बताया कि वह अंक खुलने वाले ग्राहकों को 9 गुना रुपए वापस कर देता है और नहीं खुलने वालों के पैसे हड़प लेता है जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments