☜ Click Here to Star Rating



धौलपुर की कंचनपुर पुलिस ने अवैध टोपीदार बंदूक जब्तकर आरोपी को गिरफ्तार किया।

धौलपुर की कंचनपुर थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत अवैध हथियार रखने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान में आरोपी से दो बंदूकें जब्त की गई हैं।

.

थानाधिकारी कंचनपुर अनूप कुमार के अनुसार, एसपी के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। हेड कॉन्स्टेबल कपिल शर्मा, सोनवीर और कॉन्स्टेबल श्रीकांत की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। कांसपुरा गांव के रहने वाले आरोपी भगवानदास पुत्र श्रीचंद से एक अवैध सिंगल शॉट राइफल 315 बोर और एक टोपीदार बंदूक जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।

इसी अभियान के दौरान पुलिस ने अब्दुलपुर निवासी श्रीभगवान पुत्र जलसिंह से 52 पउआ अवैध देसी शराब भी बरामद की। उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। एक अन्य टीम ने स्थायी वारंटी ढेवा उर्फ रामहरि पुत्र बनैसिंह, निवासी लालौनी को भी गिरफ्तार किया।

इस सफल कार्रवाई में थानाधिकारी अनूप कुमार के नेतृत्व में सोनवीर सिंह, कपिल शर्मा, मुकेश कुमार, चरन सिंह, गजेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र सिंह, करन सिंह, गंदर्फ सिंह, बलराम सिंह, जीतेन्द्र सिंह, श्रीकांत, उदयवीर सिंह और सुरेन्द्र सिंह शामिल थे। कपिल शर्मा, श्रीकांत और उदयवीर सिंह ने आसूचना और विशेष योगदान दिया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading