![]()
सागवाड़ा थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक ऑटो से अवैध देसी महुआ शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
डूंगरपुर के सागवाड़ा थाना पुलिस ने मानकपुरा आरा गांव में नाकाबंदी के दौरान एक ऑटो से अवैध देसी महुआ शराब बरामद की है। पुलिस ने ऑटो के ट्यूब में छिपाकर ले जाई जा रही 180 लीटर देसी महुआ शराब जब्त की है।
थाना अधिकारी मदनलाल ने बताया कि ऑपरेशन स्वच्छता के तहत नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई चल रही है। इसी अभियान के दौरान पुलिस टीम ने मानकपुर आरा में नाकेबंदी की थी।
नाकेबंदी के दौरान एक ऑटो आता दिखाई दिया। पुलिस ने ऑटो को रोककर चालक से पूछताछ की। चालक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।
पुलिस को शक होने पर ऑटो की तलाशी ली गई। ऑटो में पीछे की तरफ रखे ट्यूब में तरल पदार्थ भरा हुआ था। जांच करने पर यह देसी महुआ शराब निकली।
पुलिस ने शराब से भरे ट्यूब और ऑटो को जब्त कर लिया है। आरोपी सुभाष पुत्र देवजी ननोमा, निवासी खडलई को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments