![]()
जयपुर की आदर्श नगर थाना पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 4 ग्राम 33 मिलीग्राम एमडी ड्रग्स (क्रिस्टल) रिकवर की वहीं आरोपी के पास से पुलिस ने ड्रग्स बेच कर मिले 66 हजार 500 रुपए भी आरोपी के
डीसीपी ईस्ट संजीव नैन ने बताया कि आपरेशन क्लीन सेव के तहत अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ ज्यादा से ज्यादा कार्रवाई के लिए सभी थानाधिकारियों को आदेश दिये हुए थे। इसी क्रम में एडिशनल डीसीपी ईस्ट आशाराम चौधरी के निर्देशन में एसीपी आदर्श नगर लक्ष्मी सुथार सीआई आदर्श नगर राजेश कुमार की एक टीम बनाई गई। टीम में हैड कांस्टेबल रामनिवास और कांस्टेबल दिनेश कुमार ने मिल कर आज मादक पदार्थ तस्कर सज्जन (30) पुत्र निरंजन लाल शर्मा निवासी ब्राहम्णों का मौहल्ला, गांव धौलिया, पुलिस थाना जसवन्तगढ जिला नागौर हाल कर्मचारी स्काई हाईट होटल गली न. 2. राजापार्क पुलिस थाना आदर्श नगर को पकड़ा।
पुलिस टीम अंकुर सिनेमा के पास घाटगेट पर चैकिंग कर रही थी। आरोपी सज्जन शर्मा पर शक होने पर टीम ने उसकी तलाशी ली जिस के कब्जे से 4 ग्राम 33 मिलीग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स (क्रिस्टल) बरामद की। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments