कांस्टीट्यूशन क्लब, जयपुर में रूमा देवी सुगनी देवी अक्षरा छात्रवृत्ति 2025 के द्वितीय चरण का आयोजन हुआ।
रूमा देवी फाउंडेशन और गढ़वाल फैमिली फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को कांस्टीट्यूशन क्लब, जयपुर में रूमा देवी सुगनी देवी अक्षरा छात्रवृत्ति 2025 के द्वितीय चरण का आयोजन हुआ। इस मौके पर राजस्थान की उप-मुख्यमंत्री दीया कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रह
कार्यक्रम में जरूरतमंद और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए 25 लाख रुपए की छात्रवृत्ति वितरित की गई। ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाली मेडिकल और इंजीनियरिंग में प्रवेश लेने वाली 8 बेटियों को 1-1 लाख रुपए के स्कॉलर्स अवॉर्ड से विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

इंजीनियरिंग में प्रवेश लेने वाली 8 बेटियों को 1-1 लाख रुपए के स्कॉलर्स अवार्ड से विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा- कार्यक्रम की प्रेरणा स्त्रोत डॉ. रूमा देवी है, जिन्होंने आर्थिक और पारिवारिक परिस्थितियों के कारण आठवीं कक्षा में पढ़ाई छोड़ दी थी। आज देशभर में ग्रामीण महिलाओं और बेटियों के लिए मिसाल बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि हर गांव और जिले से एक रूमा देवी निकलनी चाहिए। हुनर, हैंडीक्राफ्ट और शिक्षा के क्षेत्र में राज्य सरकार उनके फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करेगी।

कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग, विद्यार्थी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
शिक्षा और खेल को बढ़ावा
इस साल के आयोजन में शिक्षा के लिए 1 करोड़ और खेलों के लिए 2 करोड़ रुपए सहित कुल 3 करोड़ रुपए की राशि समर्पित की गई। आयोजकों का कहना है कि यह राशि ग्रामीण इलाकों में प्रतिभाओं को अवसर और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए खर्च होगी।
दीया कुमारी ने अपने संबोधन में विभाजन विभीषण स्मृति दिवस का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि देश को आजादी आसानी से नहीं मिली लेकिन आज हम एक मजबूत और स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में खड़े हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सामने आने वाली चुनौतियों का मजबूती से सामना कर रहे हैं।

दीया कुमारी ने अपने संबोधन में विभाजन विभीषण स्मृति दिवस का भी उल्लेख किया।
इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा, मंत्री अविनाश गहलोत, विधायक आदुराम मेघवाल, महापौर सौम्या गुर्जर, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के.के. पाठक (IAS), अंजू जी (IAS), पूर्व IAS ललित के. पवार, संपादक श्याम सिंह (पाथेय कण), रूमा देवी (डायरेक्टर, रूमा देवी फाउंडेशन), सुशीला देवी, शारदा देवी (गढ़वाल परिवार) सहित कई गणमान्य लोग, विद्यार्थी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments