![]()
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
बालोतरा जिले की पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एशिया क्रिकेट कप में ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से दो मोबाइल, एक लेपटॉप और लाखों रुपए का ऑनलाइन हिसाब-किताब जब्त किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछ
पुलिस के अनुसार बालोतरा एएसआई पुरखाराम को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि गौरव सिंघल गणपति नगर बालोतरा में अपने ऑफिस में ऑनलाइन आईडी से एशिया कप में सट्टेबाजी की जा ही है। दबिश देने पर पकड़ा जा सकता है।
टीम ने दबिश दी, गौरव सिंघल ऑनलाइन आईडी के माध्यम से अपने मोबाइल में सट्टाबाजी करता हुआ पाया गया। गौरव सिंघल व उसके सहयोगी ने ऑनलाइन आईडी के माध्यम से क्रिकेट मैच में सट्टा लगाकर एक को लाभ और दूसरे को हानि पहुंचाना व अनुचित लाभ मिलने के उद्देश्य से मोबाइल पर ऑनलाइन सट्टा लगाया गया। मास्टर आईडी के जरिए लोगों क्लाइंट बनाए। आईडी व पासवर्ड जनरेट कर उससे ग्राहकों से अनुचित तरीके से दांव कर रुपए लेकर लगाए गए। गौरव सिंघल व उसके सहयोगियों के संयुक्त रूप से जुआ खेलने के संगठित अपराध को अंजाम देना पाया गया है।
पुलिस ने बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर जुआ सामग्री 2 मोबाइल, 1 लेपटॉप समेत हिसाब-किताब को जब्त किया है। वहींआरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ऑनलाइन आईडी में लाखों रुपए का हिसाब-किताब पाया गया है। आरोपी गहनता से पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई में डीएसटी प्रभारी इमरान खान, हैड कांस्टेबल मांगूसिंह, मोहनलाल, धमेंद्र सिंह, नगाराम, भारूराम, मुकेश, उदयसिंह,अशोक कुमार, बालोतरा एएसआई पुरखाराम, कांस्टेबल देवाराम शामिल रहे।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments