![]()
अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। सदर थाना पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
धौलपुर में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। सदर थाना पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में अशोक (23), विजेंद्र (32), रामवृत (25), छोटू (32) और गब्बर (24) शामिल हैं।
3 सितंबर 2025 को डीएसटी प्रभारी प्रेम सिंह को सूचना मिली। हिन्नौदा पुरा और चांदपुर के खनन क्षेत्र से अवैध खंडा पत्थर ले जाया जा रहा था। सूचना पर चौकी पचगांव के एएसआई सुरेशचंद के नेतृत्व में पुलिस टीम सुबह 9:25 बजे चांदपुर पहुंची।
मौके पर पुलिस को 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरा खंडा पत्थर मिला। पुलिस को देखकर ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर भाग गए। जब्त किए गए वाहनों में दो स्वराज और तीन महिंद्रा ट्रैक्टर शामिल हैं।
पुलिस ने धारा 112(2), 281, 303(2) बीएनएस और 4/21 एमएमडीआर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने फरार चल रहे सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देश में की गई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments