![]()
नचिकेता गुरुकुल व सीईजी के संयुक्त तत्वावधान में मानसरोवर आदर्श विद्या मंदिर में चार दिवसीय आवासीय बालिका प्रतिभा विकास शिविर का शनिवार को शुभारंभ हुआ। इसमें 30 जिलों से चयनित 600 बालिकाएं भाग ले रहीं। 30 सितंबर तक चलने वाले शिविर में बालिकाओं के मान
क◌ायर्क्रम का उद्घाटन अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। विशिष्ट अतिथि शिव प्रसाद ने नचिकेता की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। नचिकेता की िजज्ञासा, सत्य की खोज और दृढ़ निश्चय आज भी प्रासंगिक हैं और हमें जीवन में सच्चाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक बाबूलाल ने कहा कि ‘भारतीय संस्कृति को पाश्चात्यकरण की नहीं, बल्कि आधुनिकीकरण की जरूरत है।’ उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे पश्चिमी सभ्यता का अनुसरण नहीं करें, बल्कि भारतीय संस्कृति को अपनाएं। ओमेन्द्र भारद्वाज ने आत्मिवश्वास, शिक्षा और स्वावलंबन का संदेश दिया।
रोजाना चार सत्रों में लेखन व भाषण पर ध्यान
गुरुकुल सचिव देवेंद्र धाकड़ ने बताया कि प्रत्येक दिन चार सत्र और कुल 15 सत्र होंगे। पहले सत्र में विद्वानों के विचार रखे गए, बच्चों को संस्कृति से रू-ब-रू करवाया। दूसरे सत्र में सामाजिक समरसता का पाठ पढ़ाया गया। तीसरे सत्र में दैनिक व्यवहार की शिक्षा दी। चौथे सत्र में श्रेष्ठ नागरिक बनने के बारे में बताया। रविवार को पहले सत्र में भाषण प्रतियोगिता और प्रतिभा प्रकृति करण होगा। दूसरे सत्र में लव जिहाद के बारे जानकारी देंगे। तीसरे सत्र में भारतीय संस्कृति की सीख देंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments