☜ Click Here to Star Rating



पूर्व विधायक मेवाराम जैन के कार्यालय में स्वागत के लिए उमड़े लोग।

20 माह बाद बाड़मेर के पूर्व विधायक मेवाराम जैन की कांग्रेस में वापसी के बाद कांग्रेस दो धड़ों में बंटी नजर आ रही है। शनिवार सुबह नया विवाद खड़ा हो गया। बाड़मेर, बालोतरा और बायतु में बड़ी संख्या में पूर्व विधायक से जुड़े अश्लील पोस्टर और होर्डिंग लगे।

.

कांग्रेस में वापसी के बाद पूर्व विधायक मेवाराम जैन शनिवार को सुबह 6 बजे बाड़मेर अपने आवास पहुंचे। यहां से बालेबा गांव में कुलदेवी के दर्शन के बाद दोपहर लगभग 11.30 बजे वह अपने कार्यालय पहुंचे। जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। स्वागत के पश्चात सभा का आयोजन किया गया।

स्वागत के दौरान बाड़मेर ग्रामीण उपप्रधान छोटूसिंह, पूर्व प्रधान मूलाराम मेघवाल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोरधन सिंह राठौड़, बाड़मेर प्रधान प्रतिनिधि गिरधरसिंह, उप प्रधान उदाराम मेघवाल, पार्षद हउवा देवी, तुलसी बाई, पार्षद नीमसिंह देवड़ा, श्यामलाल माली, बलवीर​ माली, तनसिंह महाबार, मौलवी हनीफ, सोनाराम टाक, किशनलाल बड़ारिया सहित कई लोग मौजूद रहे।

अश्लील पोस्टर लगाने पर कोतवाली थाने में दो मामले दर्ज

बाड़मेर,बालोतरा में कई स्थानों पर देर रात अज्ञात लोगों ने पूर्व विधायक के अश्लील पोस्टर और होर्डिंग लगा दिए। इससे शनिवार सुबह से ही विवाद शुरू हो गया। पोस्टरों और होर्डिंग्स के नीचे निवेदक में जिला कांग्रेस कमेटी बाड़मेर-जैसलमेर-बालो तरा ​लिखा था। इस पर पूर्व विधायक के समर्थकों ने नाराजगी जताई।

विवाद बढ़ता देख तीनों जिलों के कांग्रेस अध्यक्षों ने संयुक्त वक्तव्य जारी कर इस तरह के पोस्टर और होर्डिंग्स लगाने पर आपत्ति जताई। पोस्टरों में कांग्रेस का संबंध नहीं होने की बात कही। इस संबंध में यूनीपोल विज्ञापन कंपनी एनएस पब्लिकेशन इंडिया प्रा.लि. के स्थानीय मैनेजर गौरव ने पुलिस थाना कोतवाली में असामाजिक

तत्वों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। वहीं पूर्व विधायक मेवाराम जैन के वकील सुरतानसिंह ने भी कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इस संबंध में एसपी नरेंद्रसिंह मीना ने कहा कि शहर में लगे पोस्टरों के विरोध में एडवोकेट सुरतानसिंह ने कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही अभय कमांड के सीसीटीवी की जांच की है। जिसमें 6-7 आदमी और एक कार ​नजर आई है। पुलिस सभी आरोपियों की पहचान कर रही है। अभी तक कोई भी आरोपी डिटेन नहीं हुआ है।

सीधी बात – मेवाराम जैन, पूर्व विधायक, बाड़मेर

जैन ने कहा- चुनावों में जो लोग मदद मांगने आए, उन्हीं ने ज्यादा विरोध किया

सवाल-आपकी कांग्रेस में वापसी पर स्थानीय नेताओं ने विरोध किया? जैन: मेरे कांग्रेस के निष्कासन के बाद लोकसभा चुनावों के दौरान हरीश चौधरी, उम्मेदाराम चौधरी, प्रधान, प्रमुख सभी सपोर्ट मांगने आए थे। लेकिन अब सबसे अधिक विरोध भी इन्हीं लोगों ने किया। गत चुनाव में 8 में से 7 सीटें कांग्रेस हारी। इसका कारण भाजपा नहीं थी, इन्होंने खुद ही कांग्रेस को हराया था।

सवाल- कुछ स्थानीय नेता आपको चरित्रहीन बताकर विरोध कर रहे हैं, शहर में अश्लील पोस्टर भी लगे हैं? जैन: कौन चरित्रवान है या कौन चरित्रहीन, यह लोग तय करेंगे क्या?इतना ही लगता है तो इन लोगों का भी नार्को टेस्ट करवा लो सब दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। मेरी वापसी के बाद बाड़मेर आने के दौरान मुझे फोन पर लगातार धमकियां मिल रही है, मैं रूट बदल बदलकर बाड़मेर पहुंचा हूं। ऐसी स्तरहीन राजनीति आज तक नहीं देखी।

सवाल-अब आगे आपकी क्या रणनीति है? जैन: मेरा पुलिस व प्रशासन पर पूरा विश्वास है। अनैतिक पोस्टरों को लेकर मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेगी और लगाने वाले चेहरे सामने आ जाएंगे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading