पाली में श्रावण के अंतिम सोमवार पर शहर के सोमनाथ महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए लगी श्रद्धालुओं की कतार।
श्रावण मास के अंतिम सोमवार को शिवभक्ति चरम पर रही। शहर से लेकर गांव तक स्थित शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। शहर के लखोटिया महादेव, सोमनाथ महादेव, परशुराम महादेव, निंबों का नाथ महादेव सहित कई शिव मंदिरों में भोर से ही भक्तों की कतार लग गई। मंदि

सोमनाथ महादेव मंदिर में शिव लिंग पर जलाभिषेक करते श्रद्धालु।
गूंजे भोलेनाथ के जयकारे
भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा और भांग अर्पित कर पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर “बोल बम”, “जय भोले” और “बाबा नगरिया दूर है, जाना भी जरूर है” जैसे जयघोषों से गूंज उठा। घंट-नगाड़े की ध्वनि और महिलाओं के मंगल गीतों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। शहर के सोमनाथ महादेव और लखोटिया महादेव मंदिर में फूलों से विशेष शृंगार किया गया।

श्रावण के अंतिम सोमवार पर सोमनाथ महादेव मंदिर पर की गई आकर्षक सजावट।
शिवलिंग पर किया जलाभिषेक
इसके साथ ही शहर के पंचमुखी महादेव, निहालेश्वर महादेव, मंडलेश्वर महादेव, पातालेश्वर महादेव, नीलकंठ महादेव तथा बापू नगर, इन्दिरा कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड, गांधी नगर, राणावास के बिलकेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य स्थानों पर स्थित शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भगवान महादेव का विधि-विधान से पूजन कर परिवार की खुशहाली की कामना की।
श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ के मंदिरों में रुद्राष्टाध्यायी के श्लोकों का उच्चारण कर शीश नवाया। शाम को कई शिव मंदिरों में भजन संध्या का आयोजन होगा। शहर के लखोटिया महादेव मंदिर, सोमनाथ महादेव मंदिर में कई युवा मंदिर दर्शन, शिव लिंग पर जलाभिषेक करने के फोटो, सेल्फी लेते भी नजर आए।

लखोटिया उद्यान में मेले को लेकर लगे विभिन्न व्यंजनों के ठेले।
लखोटिया में रहा मेले सा माहौल श्रावण महीने का अंतिम सोमवार होने के चलते लखोटिया में मेला भरा रहा। यहा सुबह से ही विभिन्न व्यंजनों के ठेले सजे नजर आए। इसके साथ ही यहां तरह-तरह के झूले भी सजे नजर आए। श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर यहां मेले का आनंद लेते नजर आए।

लाखोटिया महादेव मंदिर पर की गई आकर्षक सजावट।

महादेव के दर्शन के लिए मंदिर में लगी भक्तों की कतारें
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments