घर में पानी की मोटर स्टार्ट करते बुजुर्ग महिला करंट की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौत हो गई। घटना बाड़मेर कोतवाली थाने के इंद्रा कॉलोनी शहर रविवार शाम की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में
हादसे के दौरान घर पर अकेली थी
पुलिस के अनुसार, इंद्रा नगर निवासी सरूपा (68) देवी पत्नी जगदीश प्रसाद सैन रविवार शाम को घर पर काम करने कर रही थी। इस दौरान पानी की मोटर स्टार्ट करने के दौरान करंट की चपेट में आ गई। उस समय घर पर कोई नहीं था। जब परिवार के लोग पहुंचे तो आनन-फानन में हॉस्पिटल लेकर आए। वहां पर बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया।
उंगली पर करंट लगा, हार्ट तक पहुंचा
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने बुजुर्ग की बॉडी को कब्जे में लेकर रात को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया गया। परिजनों का कहना है कि उंगली से करंट लगने से पूरा हाथ जल गया। वहां से हार्ट तक पहुंचा है।
कोतवाली थाने के एएसआई सांवलाराम ने बताया- सोमवार को मृतका के बेटे राजेश कुमार ने करंट की चपेट में आने की रिपोर्ट दी। इस पर मर्ग दर्ज कर ली गई है। वहीं शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। वहीं जांच पड़ताल की जा रही है।

बुजुर्ग महिला सरूपी देवी। (फाइल फोटो)
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments