![]()
भिरानी थाना क्षेत्र एक युवती के गायब होने पर पिता ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है।
हनुमानगढ़ जिले में भिरानी थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 साल की किशोरी गायब है। किशोरी अपने परिजनों को यह कहकर घर से गई थी कि वह अपनी सहेली के घर जा रही है, लेकिन इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला।
भिरानी थाना पुलिस ने किशोरी के पिता की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात शख्स के खिलाफ अपहरण के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि 3 अगस्त की सुबह 9 बजे उसकी 17 वर्षीय लड़की घर से यह कहकर गई कि वह पड़ोस में अपनी सहेली के घर जा रही है।
जब उसकी लड़की काफी देर बाद भी घर नहीं आई तो उसके बारे में आस-पड़ोस व रिश्तेदारी में पता किया, लेकिन उसकी लड़की के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। तब से उसकी लड़की लापता है। उसकी लड़की इंस्टाग्राम पर रोहित दहिया के संपर्क में थी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ किशोरी के अपहरण के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। तफ्तीश हेड कॉन्स्टेबल इन्द्राज कर रहे हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments