![]()
गर्व महसूस करेंगी कार्यकर्ताएं। फाइल फोटो
रक्षाबंधन पर 9 अगस्त को समेकित बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) विभाग ने आंगनबाड़ी में काम करने वाली बहनों का सम्मान करने का फैसला लिया है। इसके तहत राज्यभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। इन्हें 501 रुपए की राशि और मिठाई भी दी जाएगी। इसके
प्रदेश में 63 हजार 71 केंद्र हैं। इन पर 63 हजार 71 सहायिकाएं और इतनी ही कार्यकर्ता हैं। प्रदेश में कुल एक लाख 26 हजार 142 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के लिए 6 करोड़ 31 लाख 97 हजार 142 रुपए जारी किए गए हैं। जिला स्तर पर औसत 3.50 लाख रुपए खर्च होंगे। इनमें से 2 लाख रु. कार्यक्रम आयोजन और 1.50 लाख रुपए बतौर उपहार मिठाई के लिए होंगे।
सम्मान के तौर पर प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा
इस विशेष आयोजन के तहत आंगनबाड़ी की कार्यकर्ताओं को उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र एवं उपहार भी दिए जाएंगे। मिठाई वितरण और सम्मान समारोह के माध्यम से न केवल उन्हें सामाजिक मान्यता मिलेगी, बल्कि अपने काम के प्रति गर्व की भावना भी बढ़ेगी। सरकार का मानना है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान से न केवल उनका मनोबल बढ़ेगा, बल्कि ग्रामीण व शहरी स्तर पर पोषण एवं स्वास्थ्य मिशन और प्रभावी बनेगा। उनकी कार्यक्षमता और सेवा भाव में वृद्धि होगी।
बच्चों के पोषण सहित कई काम संभालती हैं
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा की नींव मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कुपोषण उन्मूलन, टीकाकरण, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं की देखभाल में उनका योगदान अहम है। इनके लिए विशेष दिवस का आयोजन समाज विकास में उनके प्रयासों की औपचारिक स्वीकृति और प्रोत्साहन है। राज्य सरकार की ओर से चलाई जाने वाली विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में भी इनकी मदद ली जाती है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments