![]()
जयपुर में दोस्ती कर नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी ने शादी करने का वादा किया। शादी करने का झांसा देकर तीन महीने तक देहशोषण करता रहा। शास्त्री नगर थाने में पीड़ित नाबालिग लड़की ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO
पुलिस ने बताया- शास्त्री नगर की रहने वाली नाबालिग लड़की ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कॉलोनी में ही रहने के कारण आरोपी से उसकी बातचीत थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उससे दोस्ती कर ली। आरोप है कि मई-2025 में दोस्ती कर मिलने-जुलने के दौरान आरोपी ने अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर शादी करने का वादा कर रेप किया।
शादी करने का झांसा देकर पिछले तीन महीने से आरोपी उसका देहशोषण करता रहा। परिजनों को नाबालिग पीड़िता ने आरोपी की करतूत के बारे में बताया। शास्त्री नगर थाने में पिता के साथ पहुंचकर नाबालिग पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments