☜ Click Here to Star Rating



निर्भया स्क्वायड टीम ने सब्जी मंडी इलाके से दो मनचले युवकों को गिरफ्तार किया है।

झालावाड़ में निर्भया स्क्वायड टीम ने शुक्रवार शाम सब्जी मंडी इलाके से दो मनचले युवकों को गिरफ्तार किया है। ये युवक आने-जाने वाली महिलाओं और लड़कियों को देखकर अभद्र टिप्पणियां कर रहे थे। दोनों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

.

गिरफ्तार युवकों की पहचान झालरापाटन के लंका गेट के पास हाई स्कूल रोड निवासी मिलन राठौर (30) और भवानीमंडी निवासी राजेश (25) के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

एसपी अमित कुमार ने बताया कि महिलाओं और बालिकाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ और छींटाकशी की घटनाओं को रोकने के लिए झालावाड़ शहर में निर्भया स्क्वायड और कालिका यूनिट सक्रिय है। स्कूटी सवार महिला पुलिसकर्मी भीड़-भाड़ वाले बाजारों, स्कूलों, कॉलेजों, पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी रख रही हैं।

निर्भया स्क्वायड की टीम झालावाड़ और झालरापाटन के मुख्य बाजारों, कोचिंग सेंटरों, स्कूलों, कॉलेजों, पिकनिक स्थलों, गार्डन और सब्जी मंडी जैसे भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर निगरानी रखती है। इससे मनचले युवक महिलाओं और छात्राओं के साथ अभद्रता या छेड़खानी नहीं कर पाते। टीम में हेड कॉन्स्टेबल संगीता शर्मा, लक्ष्मी, ममता, मेना, बिजली और सलमा शामिल हैं। इनका उद्देश्य महिलाओं, बालिकाओं और स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले मनचलों को सबक सिखाना है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading