बाड़मेर जिले के प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर रहे। कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेंस हॉल में प्रेस वार्ता में पंचायती राज चुनाव कब होंगे सवाल पर हंसते हुए जवाब दिया गया। आने वाले समय में होंगे। कब तक होंगे फिर हंसते हुए कहा इंतजार करों
दरअसल, प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत शनिवार दोपहर के समय बाड़मेर पहुंचे। यहां पर जिले के समस्त अधिकारियों के साथ मीटिंग की। सरकारी स्कीमों को लेकर अधिकारियों के साथ फीडबैक लिया गया। इस दौरान चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल, शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी, जिला कलेक्टर टीना डाबी, एसपी नरेंद्र सिंह मीना, एडीएम राजेंद्र सिंह चांदावत सहित जिले के अधिकारी मौजूद रहें।

प्रभारी मंत्री ने जिले के अधिकारियों के साथ मीटिंग।
मंत्री ने प्रेसवार्ता में अपनी सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई। अलग-अलग स्कीमों से लाभांवित होने का दावा किया है। मंत्री ने कहा डेढ़ साल में प्रदेश में चहुओर विकास हो रहा है। कांग्रेस का पांच साल का कार्यकाल में जितने काम नहीं हुए है। उससे ज्यादा काम हमने कर दिए।
मंत्री ने कहा कि सीएम ने स्कूल समेत सरकारी भवनों को लेकर सभी को निर्देशित किया गया है। चाहे स्कूल हो या फिर कोई भी अन्य कोई सरकारी भवन हो। उन सभी को एक बार सर्वे करके रिपोर्ट सीएमओ तक मांगी है। इसमें कोई भवन जर्जर है। उसकी सारी डिटेल आ जाए उसके बाद उस पर कार्रवाई भी होगी। बाड़मेर जिले के लिए मीटिंग में निर्देशित किया गया है।
बाड़मेर जिले में 72 स्कूल है जो जर्जर हालात में इस सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि निरीक्षण करने तो जाते रहते है। कलेक्टर ने रिपोर्ट सारी मंगवा ली है। रिपोर्ट सीएमओ भेंजेंगे। कहां से बजट आएगा कौनसे मद से आएगा। यह वहां से तय होगा।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments