☜ Click Here to Star Rating



पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज (पीयूसीएल) राजस्थान ने झालावाड़ जिले में स्कूल भवन गिरने से 7 बच्चों की मौत को प्रशासनिक लापरवाही करार दिया है। संगठन ने शिक्षामंत्री मदन दिलावर से त्यागपत्र देने की मांग की है।

.

पीयूसीएल द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि सरकारी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। बारिश में स्कूल भवन गिरने से 8 बच्चों की मौत हो गई और कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। संगठन का कहना है कि शिक्षामंत्री मदन दिलावर को इन मासूम बच्चों की मौत की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से तुरंत त्यागपत्र देना चाहिए।

पीयूसीएल ने आरोप लगाया- राजस्थान में बच्चे स्कूलों में सुरक्षित नहीं

पीयूसीएल ने आरोप लगाया है कि राजस्थान में बच्चे स्कूलों में सुरक्षित नहीं हैं। झालावाड़ के अलावा शिक्षा मंत्री के गृह जिले कोटा में भी छत का पलस्तर गिरने से दो बच्चों के सिर में चोटें आई हैं। इसी प्रकार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्वाचन क्षेत्र में भी जर्जर स्कूल भवन का वीडियो सामने आया है।

संगठन ने शिक्षामंत्री पर आरोप लगाया है कि उनका एकमात्र लक्ष्य संस्थाओं को सांप्रदायिक बनाना रहा है। स्कूलों में पक्के भवन, सुविधाओं की देखरेख, संसाधन बढ़ाने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सरकार के एजेंडे में नहीं है। पीयूसीएल का कहना है कि सरकारी निगरानी होती तो इतने बच्चों को जान से हाथ नहीं धोना पड़ता।

संगठन का आरोप- सरकार आदिवासी और पिछड़े क्षेत्र के बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं

पीयूसीएल ने बताया कि जिस विद्यालय में यह दुर्घटना हुई है वह आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में है। यूनाइटेड जिला सूचना सिस्टम के 2023-24 के आंकड़ों के अनुसार, कुल 94 में से 78 विद्यार्थी आदिवासी समुदाय के हैं। संगठन का आरोप है कि सरकार आदिवासी और पिछड़े क्षेत्र के बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है।

पीयूसीएल ने सवाल उठाया है कि बारिश से पहले हुए स्कूलों के सर्वे में इस स्कूल का नाम शामिल नहीं था, जिसे कलेक्टर ने भी स्वीकार किया है। संगठन ने इस सर्वे को संदिग्ध बताया है। साथ ही सवाल उठाया है कि सरकार द्वारा मरम्मत के लिए आवंटित 15 करोड़ रुपये की जवाबदेही कौन तय करेगा।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से इस्तीफे की मांग

पी यू सी एल ने सरकार से यह भी कहा हैं कि इस घटना से सबक लेते हुए सरकार को सभी स्कूल भवनों की सुरक्षा जांच करवानी चाहिए। जर्जर स्कूल भवनों से हटाकर बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर शिक्षा का प्रबंध करना चाहिए।

PUCL का मानना है की जिस रूप से शिक्षा विभाग की विफलता व प्रशासनिक लापरवाही के कारण मासूमों की जाने गई, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading