☜ Click Here to Star Rating



कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर जिले में अलग-अलग पर्यक्षक को भेजकर राय शुमारी कर रही है। लेकिन मीटिंग से पहले बाड़मेर कांग्रेस में गुटबाजी सामने आ गए। बीते दिनों कांग्रेस में वापसी करने वाले पूर्व विधायक अमीन खान और मेवाराम जैन यूपी के

.

दरअसल, कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए संगठन सर्जन अभियान चलाया जा रहा है। इसको लेकर प्रदेश भर में पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए है। बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा इलाके में पर्यवेक्षक उतरप्रदेश के सह प्रभारी राजेश तिवारी को बनाया गया है जो आज बाड़मेर दौरे पर है। गुरुवार को सर्किट हाउस में कांग्रेस जिलाध्यक्ष गफूर अहमद, पूर्व मंत्री सुखराम विश्नोई, पूर्व विधायक अमीन खान, मेवाराम जैन समेत कार्यकर्ता पहुंचे। वहां पर उनको फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। वहीं बीते दिनों में निष्कासन रद्द कर कांग्रेस में शामिल अमीन खान व मेवाराम जैन ने भी मुलाकात कर अपनी राय दी है।

पूर्व विधायक अमीन खान पर्यवेक्षक मीटिंग से जाने का इनकार

पूर्व विधायक अमीन खान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा- पर्यवेक्षक को कहा कि अच्छी तरीके से सर्वे किया जाए। अच्छे लोगों को कांग्रेस के पदाधिकारी बनाया जाए। जो ईमानदारी से काम करके कांग्रेस को मजबूत कर सके। कांग्रेस पर्यवेक्षक की मीटिंग में शामिल होने के सवाल पर अमीन खान ने कहा- कौनसी जगह हो रही है। वहां पर हम नहीं जा रहे है। कांग्रेस ऑफिस में मीटिंग नहीं है। पर्सनल अपनी घर की मीटिंग है। कांग्रेस पदाधिकारियों से हमारी बात हो गई है।

अमीन बोले- दुनिया कहती रहेगी, किसी की जुबान को रोक नहीं सकते

अमीन खान ने विवाद को स्वीकार करते हुए कहां कि उसको हम लोग आपस में निपट लेंगे। सीनियर नेताओं से बातचीत की जा रही है। आने वाले समय में गुटबाजी खत्म हो जाएगी। मेवाराम जैन को कांग्रेस में ले लिया है यह अच्छा काम हुआ है। कुछ नेता जैन को चरित्रहीन बता रहे इस सवाल पर अमीन खान ने कहा दुनिया कहती रहेगी। किसी की जुबान को रोक नहीं सकते है।

पर्यवेक्षक बोले- गुटबाजी को खत्म किया जाएगा

पर्यवेक्षक राजेश तिवारी ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि आज कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर जिला अध्यक्ष के चयन को लेकर चर्चा की गई है। हम जिला अध्यक्ष के 6 नाम की सूची आईसीसी को भेजी जाएगी जहां से जिले के सभी लोगों को साथ लेकर चलने व भारतीय जनता पार्टी से मुकाबला करने वाले योग्य व्यक्ति को जिलाध्यक्ष बनाया जाएगा। बाड़मेर जिले में कांग्रेस की गुटबाजी को लेकर कहा कि सभी कार्यकर्ताओं में मतभेद हो सकते हैं लेकिन मनभेद नहीं है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की राय है कि कांग्रेस पार्टी मजबूत हो तो सबको साथ बिठाकर गुटबाजी को भी खत्म किया जाएगा।

अंदर खाने जैन का विरोध

आपको बता दें कि पूर्व विधायक मेवाराम जैन की कांग्रेस में वापसी के बाद से ही लगातार उनका विरोध हो रहा है पार्टी के अंदर खाने हो रहा है। इसके चलते कांग्रेस की गुटबाजी अपने चरम पर है। आज भी पर्यवेक्षक के सामने भी खुलकर आ गई। और पूर्व विधायक अमीन खान ने भी जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में जाने से ही इनकार कर दिया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading