करौली पुलिस की पहल, शहर को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए शुरू की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई।
करौली पुलिस ने शहर को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने और आगामी त्योहारों के मद्देनजर अतिक्रमण विरोधी अभियान शुरू किया है। यह अभियान जिला मुख्यालय स्थित गुलाब बाग से शुरू हुआ, जिसके तहत हॉस्पिटल रोड, हिंडौन गेट, फूटा कोट और सदर बाजार सहित विभिन्न स्थानों
पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल के निर्देश और डीएसपी अनुज शुभम के पर्यवेक्षण में, यातायात और सिविल पुलिस कर्मियों ने सड़कों पर अवैध रूप से लगे ठेले, बेंच, टेम्पो और दोपहिया वाहनों को हटाया। हालांकि, स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन ऐसे अभियान केवल विशेष अवसरों पर ही चलाता है। उनका कहना है कि यदि ये अभियान नियमित रूप से चलाए जाएं, तो आम जनता को ट्रैफिक जाम की समस्या से स्थायी राहत मिल सकती है।

यातायात और सिविल पुलिस कर्मियों ने सड़कों पर अवैध रूप से लगे ठेले, बेंच, टेम्पो और दोपहिया वाहनों को हटाया।
पुलिस ने फिलहाल अतिक्रमण करने वालों को समझाइश देकर स्वेच्छा से अपना सामान हटाने को कहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई आगामी दिनों में भी जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यातायात पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क पर लगे अवैध ठेलों और दुकानों को हटाना है, जिनके कारण राहगीरों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अभियान के दौरान यह भी सामने आया कि पुलिस की समझाइश के बावजूद नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

पुलिस की पहल से लोगों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।
पुलिस ने चेतावनी दी है कि आगामी दिनों में नगर परिषद के साथ मिलकर एक संयुक्त अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान अवैध ठेले लगाने वालों और अवैध पार्किंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के इस कदम से शहर के लोगों को लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments