☜ Click Here to Star Rating



कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर रंधावा ने कहा है कि अन्ता में नरेश मीणा ने कांग्रेस से सम्पर्क नहीं किया। अगर सम्पर्क करते तो विचार करते। रंधावा ने कहा कि कांग्रेस का जो डीएनए है, उसी आधार पर ऊपर से नीचे तक टटोल रहे हैं। राजस्थान में संगठन पहले से मजबूत है

.

उन्होंने कहा कि नरेश मीणा हमसे मिले नहीं वो बड़े लीडर है हम छोटे लीडर है। मैं भी उनके पास जाता,उन्होंने कभी ऐसी इच्छा जाहिर नहीं की। कांग्रेस से हाथ मिलाना चाहते है तो संपर्क करना था। वो चाहते तो कंसीडर कर सकते थे।उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सभी योजनाएं बीजेपी ने बंद कर दी ,कानून व्यवस्था क्या चल रहा है, आप सब देख रहे है और पर्ची सीएम को भी आप देख रहे है।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि बीकानेर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करना ग़लत है। प्रशासन को चाहिए कि दोनों पक्षों के साथ वार्ता कर कार्रवाई करें। डोटासरा और रंधावा ने कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी के निवास पर पहुंचकर शोक जताया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading