☜ Click Here to Star Rating


डूंगरपुर पुसिल ने एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने के 13 ठगों को गिरफ्तार किया।

डूंगरपुर में एसपी मनीष कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन स्वच्छता के तहत साइबर ठगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। सरोदा, कोतवाली थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 13 ठगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 6 बाल अ

.

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 33 मोबाइल फोन, 43 फर्जी सिम कार्ड और एक कार जब्त की है। ये ठग फर्जी एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर लड़कियों के फोटो भेजकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे।

एसपी मनीष कुमार ने बताया कि सरोदा थाना क्षेत्र के करियाना गांव में श्मशान घाट और कोतवाली थाना क्षेत्र में भंडारिया घाटा के पास से इन ठगों को पकड़ा गया है। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच की।

आरोपियों से 33 मोबाइल फोन, 43 फर्जी सिम कार्ड और एक कार जब्त।

आरोपियों से 33 मोबाइल फोन, 43 फर्जी सिम कार्ड और एक कार जब्त।

जांच में पाया गया कि आरोपी एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर कई ऐप का इस्तेमाल करते थे। इसके अलावा मनी ट्रांसफर ऐप और अन्य सोशल मीडिया ऐप भी मिले हैं। आरोपी लोगों को लड़कियों के फोटो दिखाकर एस्कॉर्ट सर्विस का झांसा देते थे।

झांसे में आने वाले व्यक्ति से होटल में लड़की उपलब्ध करवाने के नाम पर ऑनलाइन लाखों रुपए की ठगी करते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद ही पता चल पाएगा कि ठगों ने कितने लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाया है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading