जयपुर के केनरा बैंक में चोरी के लिए घुसने वाले दोनों बदमाशों को झोटवाड़ा थाना पुलिस ने अरेस्ट किया है। पुलिस टीम ने CCTV फुटेजों के आधार पर दोनों बदमाशों को दबिश देकर पकड़ा है। मध्य प्रदेश की शटर तोड़ गैंग के गिरफ्तार दोनों बदमाशों ने दिन में टारगेट चुन
डीसीपी (वेस्ट) हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया- मध्य प्रदेश की शटर तोड़ गैंग के बदमाश गिर्राज सैन (26) पुत्र संतोष कुमार सैन उर्फ पप्पू निवासी गुना मध्य प्रदेश हाल जोशी मार्ग झोटवाड़ा और कुमेर सिंह अहिरवाल (28) पुत्र श्रीराम अहिरवाल निवासी गुना मध्य प्रदेश हाल रावणगेट करधनी को अरेस्ट किया है। वह शहरों में मकान तोड़ने व झिरी खोदने का काम करते है।
काम के दौरान आस-पास के मकान-दुकानों व बैंकों तक की रेकी कर साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देते है। पूछताछ में सामने आया है कि दिन के समय बाइक से टारगेट को चिन्हित करे थे। उसी के आस-पास किराए का कमरा लेकर या पार्क में बैठकर समय व्यतीत करते। रात होने पर चेहरे का पूरी तरह से ढक वारदात को अंजाम देते थे।

पुलिस ने केनरा बैंक में चोरी का प्रयास करने के आरोप में गिर्राज सैन और कुमेर सिंह को अरेस्ट किया है।
शटर तोड़कर थे घुसे ASI रामसिंह ने बताया- झोटवाड़ा के भौमिया नगर में केनरा बैंक की ब्रांच है। बैंक की वरिष्ठ प्रबंधक रवनीत कौर (35) ने झोटवाड़ा थाने में FIR दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया- 27 जुलाई की रात को बदमाशों ने चोरी की नीयत के चलते बैंक को निशाना बनाया। बैंक का शटर तोड़कर चैनल गेट से बदमाश अंदर घुसे। ट्रेजरी में बने स्ट्रांग रुम के लॉक से छेड़छाड़ कर तोड़ने का प्रयास किया। काफी कोशिश के बाद भी कामयाब नहीं होने पर पकड़े जाने के डर से चोर फरार हो गए। बैंक में लगे CCTV फुटेजों को खंगालने पर रात 11:56 पर दो बदमाश मुंह पर कपड़ा डाले दिखे। शटर तोड़ने के बाद नकाबपोश एक बदमाश बैंक के अंदर चला गया, दूसरा बाहर खड़ा होकर निगरानी रखता दिखाई दिया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments