☜ Click Here to Star Rating


डूंगरपुर पुलिस ने तीन बड़े ऑपरेशन चलाकर 136 बदमाशों को गिरफ्तार किया।

डूंगरपुर पुलिस ने तीन बड़े ऑपरेशन चलाकर अपराधियों पर शिकंजा कसा है। ऑपरेशन संस्कार और शिकंजा के तहत 136 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा ऑपरेशन पृथ्वी में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 7 ट्रैक्टर ट्रॉली पत्थर, बजरी और क्वार्ट्ज जब्त

.

पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि यह अभियान साइबर अपराध, वांछित अपराधियों की धरपकड़, उपद्रव फैलाने वालों और अवैध कारोबार के खिलाफ चलाया जा रहा है।

अवैध बजरी परिवहन करते वाहन जब्त।

अवैध बजरी परिवहन करते वाहन जब्त।

ऑपरेशन शिकंजा के अंतर्गत पुलिस ने 18 स्थायी वारंटी और 14 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 55 चालानशुदा अपराधियों को पाबंद किया गया है। ऑपरेशन संस्कार के तहत शांतिभंग के आरोप में 25 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

अवैध खनन के विरुद्ध चलाए गए अभियान में सदर, दोवड़ा, सागवाड़ा और निठाउवा थाना पुलिस ने 4 ट्रैक्टर ट्रॉली पत्थर, 2 ट्रॉली बजरी और 1 ट्रैक्टर ट्रॉली क्वार्ट्ज पत्थर जब्त किए हैं। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading