![]()
अजमेर की कोतवाली थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात सामने आई है। महिला चोर घर में घुसकर सोने के जेवर और 27 हजार नगदी चोरी कर फरार हो गई। पीड़ित परिवार मंदिर गया हुआ था। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार गांधी बाजार मदार गेट निवासी रजनी देवी ने मुकदमा दर्ज करवाया है। महिला ने शिकायत देकर बताया कि वह घर के आस-पास मंदिर में गई हुई थी। इसी बीच एक महिला घर में घुसी और दो जोड़ी झुमके, एक जोड़ी टॉप्स, एक अंगूठी, एक मंगलसूत्र के साथी नाक की लौंग और 27000 रुपए नगदी लेकर फरार हो गई।
पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि जब वह घर पहुंची तो सोने के जेवरात और नगदी गायब थी। मकान मालिक का सीसीटीवी चेक किया तो उसमें एक महिला आते हुए दिखाई दी थी। कोतवाली थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments