☜ Click Here to Star Rating



पार्वती बांध का जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में बांध के 8 गेटों को 3-3 फीट खोल दिया है।

धौलपुर के सरमथुरा उपखंड के आंगई स्थित पार्वती बांध के कैचमेंट एरिया में भारी बारिश के कारण बांध में शेरनी और पार्वती नदी से जबरदस्त पानी की आवक हो रही है। बांध का जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में

.

इससे करीब 12,642 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। सिंचाई विभाग के जेईएन सुशील गुर्जर ने बताया कि लगातार बारिश के चलते आज सुबह बांध अपनी भराव क्षमता पर पहुंच गया था। बांध का जलस्तर अब 222.85 मीटर तक पहुंच गया है।

धौलपुर के उच्चाधिकारियों के निर्णय पर बांध से पानी की निकासी की गई है। प्रशासन ने गिरदावर और हल्का पटवारियों को नदी किनारे स्थित गांवों में मुनादी कराने के निर्देश दिए हैं। सतर्कता बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी संतोष शर्मा सहित बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को बांध पर तैनात किया गया है। पुलिस प्रशासन ने बांध पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और नदी के तटीय क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है। बांध पर निगरानी के लिए पुलिस जाब्ता मौजूद है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading