![]()
करौली के सपोटरा क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से ढहा मकान।
करौली के सपोटरा क्षेत्र में शनिवार रात तेज बारिश, तूफानी हवाओं और आकाशीय बिजली ने भारी तबाही मचाई। ग्राम पंचायत चौड़ागांव निवासी रामसहाय धोबी का दो कमरों का कच्चा मकान पूरी तरह से ढह गया।
हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर बने टिन शेड में बैठकर खाना खा रहे थे। इस वजह से एक बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई।
परिवार ने बताया कि अचानक तेज हवा चलने लगी। देखते ही देखते आसमान में जोरदार गर्जना के साथ बिजली गिरी। इसके तुरंत बाद मकान गिर गया। इससे घर का सारा सामान पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे में परिवार को लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है।
घटना की सूचना मिलते ही पटवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने नुकसान का जायजा लेकर रिपोर्ट तैयार की। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता दी जाए। इससे वे फिर से अपना घर बना सकेंगे।
हादसे के बाद से परिवार सदमे में है और खुले में रहने को मजबूर है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर परिवार के सदस्य घर के भीतर होते, तो बड़ा हादसा हो सकता था।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments