![]()
भाजपा नेता प्रदीप ऐरी ने फतेहगढ़ मोड़ के पास नगरपरिषद द्वारा करवाए जा रहे इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का जायजा लिया।
हनुमानगढ़ टाउन में फतेहगढ़ मोड़ के पास नगरपरिषद द्वारा करवाए जा रहे इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप ऐरी ने रविवार को निरीक्षण किया। उन्होंने नाले के लेवल से नीचे बन रही इंटरलॉकिंग सड़क पर कड़ा एतराज जताया।
मौके पर उपस्थित निर्माण ठेकेदार और नगरपरिषद के तकनीकी कर्मचारियों को उन्होंने लेवल के अनुसार ही निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए। फतेहगढ़ मोड़ के पास पेयजल पाइप लाइन डालने के बाद उखाड़ी गई जगह पर वापिस इंटरलॉकिंग टाइलें लगाई जा रही हैं।
यहां नाले का लेवल ऊंचा होने के कारण बारिश का पानी नाले में न जाकर सड़क पर ही जमा होने की आशंका है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर भाजपा नेता ने मौके का निरीक्षण किया और ठेकेदार को लेवल अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए।
प्रदीप ऐरी ने कहा कि नगरपरिषद द्वारा पिछले वर्षों में शहरभर में बनाए गए अधिकांश नालों का लेवल सड़क से काफी ऊंचा बनाया गया है। इस कारण बारिश के समय पानी निकासी सुचारू नहीं हो पाती।
बारिश के दौरान सड़कों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है। उन्होंने नगरपरिषद के तकनीकी कर्मचारियों से लेवल के अनुसार ही सड़कों और नालों का निर्माण करवाने का आग्रह किया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments