![]()
जयपुर में 21 अगस्त, गुरुवार को जनता की समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा।
जयपुर में 21 अगस्त, गुरुवार को जनता की समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। कलेक्ट्रेट सभागार में होने वाला यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा।
जनसुनवाई में जिले के जनप्रतिनिधि और सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। मुख्य सचिव या प्रभारी सचिव वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कार्यक्रम से जुड़ेंगे। सभी उपखंड अधिकारी और ब्लॉक स्तरीय अधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भाग लेंगे।
इससे पहले सुबह 10:30 बजे जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक होगी। इस बैठक में समिति में दर्ज प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम का उद्देश्य पारदर्शी और संवेदनशील माहौल में आम लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान करना है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments