गिरफ्तार आरोपी व बरामद की गई बाइक।
अजमेर की अलवर गेट थाना पुलिस ने पल्सर बाइक चुराने के मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर तलाश कर पकड़ा और बाइक भी बरामद कर ली। आरोपी अपने शौक पूरे करने के लिए वारदात करते थे। तीनों से पूछताछ जारी है।
अलवर गेट थाना प्रभारी नरेन्द्र जाखड़ ने बताया-गोपाल गंज रोड नगरा निवासी शिव कुमार पुत्र नरेश कुमार ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि रात्री को घर के बाहर खड़ी बजाज पलसर मोटरसाइकिल चोर चोरी कर ले गए। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी में शामिल व्यक्तियों की तलाश कर मोटरसाईकल बरामद कर ली और तीनों को टाडगढ, भीम से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने नशे के शौक पूरे करने तथा महंगी मोटरसाइकिल चलाने के लिए चोरी की थी। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
इन तीन को किया गिरफ्तार
- वीरेंद्र सिंह पुत्र खंगार सिंह जाति रावत उम्र 23 साल निवासी सरकारी स्कूल के पास सरूपा टॉडगढ़ पुलिस थाना टॉडगढ जिला ब्यावर,
- शिव सिंह पुत्र राम सिंह जाति रावत उम्र 24 साल निवासी गांव बिछुदड़ा डाबला बाड़िया बरार पुलिस थाना भीम जिला राजसमंद,
- हरीश सिंह पुत्र नारायण सिंह जाति रावत उम्र 21 साल निवासी पालड़ी बड़ा खेड़ा पुलिस थाना टाडगढ जिला ब्यावर
…………
ये खबर भी पढें …
ज्वैलरी शॉप चोरी मामले में बाप-बेटे गिरफ्तार:चुराए गए आभूषण भी पुलिस ने किए बरामद, आरोपियों से कर रही पूछताछ

अजमेर की भिनाय थाना पुलिस ने ज्वैलरी शॉप में चोरी के मामले में दो आरोपियों बाप-बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चुराई गई ज्वैलरी भी बरामद कर ली है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments