अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेला 22 अक्टूबर से शुरू होकर 7 नवंबर तक चलेगा। इस मेले में देश-विदेश से पर्यटक और श्रद्धालु आएंगे। प्रशासन ने मेले की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रमों में वीआईपी पास नहीं मिलेंगे, जो पहले आएगा उसे पहले सीट
कार्तिक एकादशी से पूर्णिमा (1 से 6 नवंबर) तक अजमेर-पुष्कर मार्ग पर वन-वे यातायात रहेगा। सुरक्षा के लिए लगभग 3000 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। सरकारी वाहनों और मेला ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के निजी वाहनों के लिए अलग-अलग पास जारी होंगे।
इस बार पास पर क्यूआर कोड भी होगा, जिससे कोई भी इसका गलत इस्तेमाल नहीं कर पाएगा। पुष्कर सरोवर में पानी का स्तर ऊंचा होने के कारण सुरक्षा के लिए सिविल डिफेंस और गोताखोरों को तैनात किया जाएगा, ताकि कोई दुर्घटना न हो।
मेला मैदान को 11 भागों में बांटा गया है और पशुपालक मुफ्त में जमीन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को मेले में आने का न्योता भेजा गया है।

पुष्कर मेला 22 अक्टूबर से शुरू होगा और 7 नवंबर तक चलेगा।-फाइल फोटो
पुष्कर मेले की शुरुआत ध्वजारोहण से होगी शनिवार को जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत की अध्यक्षता में सलाहकार समिति की बैठक हुई। बैठक में कलेक्टर, एसपी और कई विभागों के अधिकारियों ने मेले की तैयारियों पर बात की। पुष्कर मेला 22 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा। लेकिन इसकी औपचारिक शुरुआत 30 अक्टूबर को ध्वजारोहण के साथ होगी।
नगर परिषद आयुक्त जनार्दन शर्मा ने बताया कि मेले के सभी काम के लिए टेंडर हो चुके हैं। दिवाली से पहले सारे काम पूरे हो जाएंगे। अभी परिक्रमा मार्ग और पुराने मेला मैदान में सीवरेज लाइनों की सफाई चल रही है। सफाई पर खास ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए ज्यादा कर्मचारी लगाए जाएंगे।

आरती पुष्कर सरोवर के किनारे आयोजित की जाती है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। -फाइल फोटो
नया मैदान, ऑनलाइन प्लॉटिंग और पुरस्कार 22 अक्टूबर को पुष्कर पशु मेले का अस्थाई कार्यालय खुल जाएगा, और 24 अक्टूबर से पशु चौकियां लगेंगी। इस बार मेला लगभग 540 बीघा के नए मैदान में लगेगा, जहां पशु प्रतियोगिताएं होंगी। विजेताओं को पुरस्कार देने के लिए विभाग ने 1 लाख 18 हजार रुपए दिए हैं।
भूमि आवंटन में पिछली शिकायतों को देखते हुए, नए मैदान को 11 सेक्टरों में बांटा गया है। पशुपालक अब ऑनलाइन पोर्टल से मुफ्त में भूमि आवंटन के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिसके लिए उन्हें पशुओं का स्वास्थ्य प्रमाणपत्र देना होगा। पशुओं को आसानी से उतारने के लिए 2 नए रैंप भी बनाए गए हैं।

पुष्कर मेले में हर साल सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं, जिनमें देश-विदेश के कलाकार भाग लेते हैं।- फाइल फोटो
पुष्कर मेले में अब VIP पास नहीं मिलेंगे, स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मौका पुष्कर मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अब VIP पास नहीं होंगे। जो पहले आएगा, उसे पहले सीट मिलेगी। इस बार स्थानीय कलाकारों को खास मौका दिया जाएगा और एक बड़ा कवि सम्मेलन भी होगा। कार्तिक द्वादशी और त्रयोदशी पर मुख्य कार्यक्रम होंगे। देवस्थान विभाग आध्यात्मिक यात्रा और महाआरती का आयोजन करेगा।
नगर निगम मोबाइल टॉयलेट, सुपर सकर मशीन और फायर ब्रिगेड की व्यवस्था करेगा। अजमेर विकास प्राधिकरण नौसर घाटी में रोशनी करेगा और झाड़ियों को काटेगा। रसद विभाग LPG और खाने के पैकेट के काउंटर लगाएगा। अजमेर डेयरी चारा डिपो और 2 अस्थाई पार्लर खोलेगी।

पुष्कर मेले में पशुओं की दौड़ और प्रतियोगिताएं होती हैं। इसमें राजस्थान के साथ-साथ दूसरे राज्यों के पशुपालक भी अपने जानवरों को लेकर आते हैं। -फाइल फोटो
पानी, बिजली और सड़कें होंगी दुरुस्त जलदाय विभाग के अभियंता भोला सिंह रावत ने बताया- सामान्य दिनों में पुष्कर को 1.5 MLD पानी की जरूरत होती है, लेकिन मेले के दौरान यह बढ़कर 2.5 MLD हो जाती है। विभाग ने अतिरिक्त पानी की मांग की है।
डिस्कॉम के सहायक अभियंता विकास शर्मा ने कहा- मेले से पहले 14 वर्क ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं, और कर्मचारियों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है। अस्थाई कनेक्शन के लिए नगर परिषद से NOC अनिवार्य होगा।
सड़कों की मरम्मत के लिए PWD के टेंडर प्रक्रिया में हैं, और कई मार्गों पर पैच वर्क किया जाएगा। VIP विजिट के लिए हेलीपैड का निर्माण भी हो रहा है। राजस्थान रोडवेज की 30 अक्टूबर से 7 नवंबर तक अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।
3000 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, गोताखोर और 24 घंटे अस्पताल अतिरिक्त एसपी दीपक कुमार ने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्तिक एकादशी से पूर्णिमा तक अजमेर-पुष्कर मार्ग वन-वे रहेगा। सरकारी कर्मचारियों के लिए नीले पास होंगे और सभी पास में QR कोड होगा। मेले में लगभग 3000 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।
पुष्कर सरोवर में 70 सालों में सबसे ज्यादा पानी होने के कारण, सिविल डिफेंस और गोताखोरों को तैनात किया जाएगा, ताकि कोई हादसा न हो। पहले से ज्यादा CCTV कैमरे लगाए जाएंगे और हेल्पलाइन नंबर जारी किए जाएंगे।
सरोवर पर महिला और पुरुष पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे और अपराधियों पर खास नजर रखी जाएगी। यातायात व्यवस्था की पूरी जानकारी जल्दी ही दी जाएगी। CMHO ज्योत्सना रंगा ने बताया कि अस्पताल में अतिरिक्त स्टाफ होगा। मेले में 10 अस्थाई डिस्पेंसरी लगेंगी और पुष्कर अस्पताल 24 घंटे खुला रहेगा।

पुष्कर मेले को लेकर हुई बैठक को संबोधित करते मंत्री सुरेश रावत और मौजूद अधिकारी।
बजट की कमी नहीं, PM मोदी और CM शर्मा को न्योता मंत्री रावत ने कहा है कि मेले के लिए बजट की कोई कमी नहीं होगी और यह मेला पिछले साल से भी ज्यादा शानदार होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को मेले में आने के लिए निमंत्रण भेजा गया है।
जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि लोगों के सुझावों को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं की जा रही हैं और “अतिथि देवो भव” की परंपरा का पालन किया जाएगा। (इनपुट सहयोग-अभिषेक शर्मा, पुष्कर)
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments