![]()
भीलवाड़ा में लव मैरिज के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक
भीलवाड़ा में पान की दुकान चलाने वाला एक युवक अपनी नबालिग प्रेमिका की शादी किसी ओर से करवाने के चलते नाराज हो गया ओर लव मैरिज की मांग को लेकर एक प्राइवेट कंपनी के टावर पर चढ़ गया।युवक के टावर पर चढ़ने का पता चलने पर बड़ी संख्या में लोग टावर के नीचे इक
मामला शहर के सुभाष नगर थाना क्षेत्र के संजय कॉलोनी, विजय सिंह पथिक नगर एरिया का है।यहां रहने वाला युवक गोविंद ( 22) आज एक प्राईवेट कम्पनी के मोबाइल के टावर पर चढ़ गया।इसका कहना है कि यह एक नाबालिग लड़की से प्यार करता है और वो लड़की भी इससे शादी करना चाहती है लेकिन उसके घर वालों ने जबरदस्ती उसकी शादी कहीं और करवा दी है।जब उसे इसका पता लगा तो वो टावर पर चढ़ गया।
टावर पर चढ़कर उसने एक रील बनाई और उसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट भी किया है ।इसमें वो अपनी प्रेमिका के घर वालों के नाम भी ले रहा है , अपने पिता का नाम भी ले रहा है और बोल रहा है कि मेरी प्रेमिका की मर्जी के बिना उसके घर वालों ने उसकी शादी कहीं और करवा दी है , वो भी मुझसे शादी करना चाहती करती है।इस संबंध में मैंने थाने में शिकायत भी की लेकिन थाने वालों ने मेरी कोई सुनवाई नहीं कि इससे परेशान होकर आज मैं टावर पर चढ़ गया और यहां से कूद कर सुसाइड करूंगा और मेरी मौत के जिम्मेदार लड़की के घर वाले होंगे।फिलहाल युवक टावर पर चढ़ा हुआ है और नीचे पुलिस और अन्य लोगों द्वारा उसे समझाइश की जा रही है
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments