☜ Click Here to Star Rating



दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव सीजन-3 में लोग रंग-बिरंगे परिधानों में जमकर थिरके।

नवरात्रि का जादू और गरबे के रंग ने शनिवार को बादल महल परिसर में अपना पूरा जलवा बिखेरा। मां के आराध्य में लीन हजारों देवी भक्तों ने पूरे मन से गरबा रास कर आयोजन भव्य बना दिया।

.

दैनिक भास्कर की ओर से आयोजित इस भव्य गरबा महोत्सव का पहला दिन देर रात तक रंगारंग रहा। जैसे-जैसे शाम ढली, वैसे-वैसे शहरवासी पूरे परिवार के साथ यहां पहुंचते गए। भीड़ इतनी उमड़ी कि विशाल पंडाल भी छोटा पड़ गया।

रात 8.30 बजे कलेक्टर अंकित कुमार सिंह, एसपी मनीष कुमार, एडीएम दिनेशचंद्र धाकड़, भास्कर ब्यूरो चीफ दीपक शर्मा ने शहरवासियों के बीच दीप प्रज्ज्वलन के साथ मेले का उद्घाटन किया। इसके बाद मां की सामूहिक महाआरती हुई और गरबों का भव्य आगाज हुआ।

महोत्सव में फैमिली और कपल्स का अनूठा उत्साह देखते ही बनता था। छोटे-छोटे बच्चे भी गुजराती पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर पहुंचे और देर रात तक बॉलीवुड, गुजराती और राजस्थानी धुनों पर थिरकते नजर आए। मंच से बजते हर गुजराती गीत पर लोग गोल घेरा बनाकर झूमते और ताली बजाते रहे।

दैनिक भास्कर के यह गरबा महोत्सव न केवल शहरवासियों को एक साथ जोड़ा। बल्कि, परंपरा और आधुनिकता का संगम भी कराया। परिवार, युवा और बच्चे सबने इस महोत्सव में अपने-अपने अंदाज में आनंद लिया और नवरात्रि की रात को अविस्मरणीय बना दिया। नवरात्रि का यह उत्सव, गरबे की ताल और रंग-बिरंगी ड्रेसों के साथ डूंगरपुर शहर की सांस्कृतिक धड़कन बन गया। गरबा महोत्सव में बेस्ट ड्रेसअप ग्रुप, बेस्ट कपल, बेस्ट मेकअप, बेस्ट चाइल्ड डांसर, बेस्ट डांस मेल और बेस्ट डांस फिमेल समेत कुल आठ कैटेगरी में विजेताओं को पुरस्कृत किया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading