☜ Click Here to Star Rating


उदयपुर शहर के हिरणमगरी सेक्टर तीन मैन रोड पर नेहरू हॉस्टल से नीचे डोरेनगर नाले तक सर्विस रोड बनेगी। इससे इस क्षेत्र में गलत दिशा से आने पर भी रोक लगेगी और नीचे इससे जुड़ी बस्तियों में रहने वाले लोगों के लिए आने-जाने की सुविधा हो जाएगी। इसके लिए हॉस्ट

.

आज जयपुर में UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा से उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने मुलाकात की। जैन ने अपने विषय रखे इसमें उदयपुर के नेहरू हॉस्टल वाली जमीन का विषय भी रखा। जैन ने बताया कि इस सर्विस रोड को बनाने में इस टुकड़े के मिलते ही काम हो जाएगा लेकिन सुखाड़िया विवि की और से सकारात्मक परिणाम नहीं आया। इसलिए इसे अधिग्रहण कर आगे बढ़ाया जाए।

बाद में खर्रा ने हिरणमगरी-सेवाश्रम मुख्य रोड़ किनारे सर्विस रोड के लिए नेहरू हॉस्टल की जमीन का अधिग्रहण पर मंजूरी देने के लिए सहमति दे दी। इस फाईल को वित्त विभाग के प्रमुख सचिव के पास भेज दी है।

जयपुर में UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा से उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन चर्चा करते हुए।

जयपुर में UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा से उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन चर्चा करते हुए।

जानिए सर्विस रोड की जरूरत क्यों

  • असल में हिरणमगरी सेक्टर तीन से सेवाश्रम तक रेलवे लाइन के ऊपर ओवर ब्रिज बना हुआ है। अब ठोकर और सेवाश्रम से जाने वाले लोग डोरेनगर होकर और ओवर ब्रिज होकर नीचे टर्न लेकर हनुमान मंदिर होते हुए आगे आजादनगर और अन्य कॉलोनियों में आते और जाते है।
  • अब नेहरू हॉस्टल के सटे होकर एक सर्विस रोड नीचे डोरेनगर नाले तक बनाई जाएगी। इससे गलत दिशा की बजाय इधर से ही सब नीचे चले जाएंगे। विधायक जैन ने बताया कि गलत दिशा से जाने के कारण पूर्व में भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी है।

इतनी जमीन होगी अधिग्रहित

जैन ने बताया कि सडक़ पर करीब 200 मीटर तक नेहरू हॉस्टल की दीवार है और इसमें करीब 110 मीटर की दीवार यूडीए की जमीन पर बनी है। इस पर यूडीए सडक़ बनाने को सहमत और 90 से 92 मीटर लम्बी और 6 मीटर चौड़ी जमीन नेहरू हॉस्टल से अधिग्रहण की जाएगी। नियमानुसार मुआवजा देकर काम शुरू कर दिया जाएगा।

हिरणमगरी से सेवाश्रम जाने वाली इस रोड के किनारे से सर्विस रोड प्रस्तावित है

हिरणमगरी से सेवाश्रम जाने वाली इस रोड के किनारे से सर्विस रोड प्रस्तावित है

शक्तिनगर बॉटल नेक का मामले पर भी चर्चा

शहर विधायक ताराचंद जैन ने बताया कि मुलाकात के दौरान शक्ति नगर में कुछ मकानों के हिस्सों को अधिग्रहित बॉटल नेक तोडक़र नया रास्ता बनाया है उनके लिए भूखण्ड आवंटन करने वाली फाईल पर भी चर्चा हुई। मंत्री ने बताया कि इस फाइल को कैबिनेट में रखा जाएगा और फाइल आगे बढ़ा दी गई है।

यूडीए और नगर निगम में खाली पद भरेंगे

जैन ने मंत्री को बताया कि उदयपुर नगर निगम और यूडीए में अधिकारियों की कमी है जिसे दूर किया जाए। इस पर यूडीएच मंत्री खर्रा ने शीघ्र ही खाली पदों को भरने का आश्वासन दिया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading