☜ Click Here to Star Rating


जयपुर में एक नर्सिंग स्टूडेंट के सुसाइड का मामला सामने आया है। वह कमरे में चद्दर के फंदे से लटका मिला। सांगानेर सदर थाना पुलिस को कमरे में घुसने के लिए ग्राइंडर से गेट काटना पड़ा। पुलिस ने महात्मा गांधी हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौ

.

SHO (सांगानेर सदर) अनिल कुमार ने बताया

QuoteImage

भीलवाड़ा के शाहपुरा निवासी प्रियांशु चावला (22) पुत्र श्यामलाल ने सुसाइड किया है। वह आरके पुरम सीतापुरा में किराए से रहकर प्राइवेट कॉलेज से नर्सिंग की पढ़ाई कर रहा था। प्रियांशु ने अपने कमरे में देर रात चद्दर का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मंगलवार सुबह परिजनों के कॉल करने पर प्रियांशु ने अटेंड नहीं किया। मकान मालिक को कॉल कर प्रियांशु से बात करवाने की कहा गया। मकान मालिक के काफी खटखटाने व आवाज देने के बाद भी प्रियांशु ने गेट नहीं खोला।

QuoteImage

परिजनों के साथ ही सांगानेर सदर थाना पुलिस को सूचना दी गई। अनहोनी के अंदेशे के चलते सूचना पर पहुंची पुलिस ने धक्का देकर गेट खोलने की कोशिश की। ग्राइंडर से गेट को काटकर पुलिस अंदर पहुंची। कमरे में पहुंचने पर पुलिस को प्रियांशु का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मौका-मुआवना कर शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। पुलिस ने मृतक के पास किसी प्रकार का सुसाइड नोट मिलने की बात से इनकार किया है।

अनजान व्यक्ति पर हत्या का शव

मृतक के पिता श्यामलाल ने सांगानेर सदर थाने में अनजान व्यक्ति के खिलाफ हत्या का शक जाहिर कर मामला दर्ज करवाया है। श्यामलाल का कहना है प्रियांशु की हत्या कर शव को फंदे से लटकाकर हत्या का रूप दिया गया है। कमरा अंदर से बंद होने के बाद भी बाहर जाने के लिए छोटी खिड़की खुली हुई मिली है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading