जैसलमेर। शुक्रवार को आसमान रहा साफ, शनिवार से कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना।
जैसलमेर जिले में मानसून का इंतजार खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। लंबे अर्से बाद बारिश नहीं होने से खरीफ फसलें अब मुरझाने लगी हैं। इससे किसानों की चिंताएं भी बढ़ने लगी हैं। इस बार सामान्य से भी कम बारिश दर्ज हुई है। ऐसे में किसानों की चिंता बढ़ ग
तापमान 37 डिग्री के आसपास
फिलहाल जिले में गर्मी का आलम है और तापमान 37 डिग्री के आसपास चल रहा है। जिले में गुरुवार को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री दर्ज किया गया। दिन व रात के पारे में 12 डिग्री का अंतर रहा। मौसम विभाग के अनुसार हवाओं का दौर कल से थम जाएगा और आगामी दो दिन तक जिले के कुछ भागों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

दोपहर में सड़कों पर चहल पहल हुई कम।
कल से थम जाएगा हवाओं का दौर
कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि 9 अगस्त से हवाओं का दौर थम जाएगा। जिले के कुछ भागों में 9 व 10 अगस्त को हल्की बारिश की संभावना है। अतुल गालव ने बताया कि जिले में मानसून कमजोर पड़ गया है। दक्षिण पश्चिमी हवाएं चलने के कारण मानसून को सक्रिय होने में बाधा आ रही है। जिससे बारिश की गतिविधियों में कमी आई है।
बारिश नहीं होगी तो फसलों को होगा नुकसान
अतुल गालव ने बताया कि आगामी 9-10 अगस्त को पश्चिमी राजस्थान में केवल छुटपुट स्थानों पर ही हल्की बारिश होने की संभावना है। कृषि मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों को शेष रही खरीफ फसलों की बुवाई करने की सलाह दी है। इस बार 7.53 लाख हेक्टेयर में बुवाई का लक्ष्य है। अब तक 5.71 लाख हेक्टेयर में बुवाई हो चुकी है। फसलों की सिंचाई के लिए किसान बारिश का इंतजार कर रहे है। अगर समय पर बारिश नहीं होती है तो फसलों को नुकसान होने की संभावना है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments