☜ Click Here to Star Rating


बेरिकेडिंग पर चढ़ प्रदर्शन करता छात्र नेता संदीप ओला।

छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर शुक्रवार को NSUI और छात्र नेताओं को मिनी सचिवालय के बाहर पुलिस से उलझना पड़ा। पुलिस ने पहले ही मुख्य गेट पर बेरिकेडिंग कर तीन थानों की पुलिस, 4 DSP और वज्र वाहन सहित पूरा इंतजार था। जैसे ही छात्र नेता संदीप ओला बेर

.

अलवर के छात्र नेता संदीप ओला ने कहा कि किसान के बेटे छात्रसंघ राजनीति से ही आगे बढ़ते हैं। राजनीति में आने यही एक माध्यम है। लेकिन राजस्थान सरकार किसानों के बेटों को आगे नहीं आने देना चाह रही। जिसके कारण छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए जा रहे। इसको लेकर पूरे प्रदेश में छात्रों में बड़ा विरोध है। अलवर में NSUI पहले से आंदोलनरत है। आगे भी एनएसयूआई के नेतृत्व में पूरी ताकत से मांग जारी रहेगी।

विष्णु यादव ने कहा कि युवाओं की आवाज को बीजेपी सरकार दबाने में लगी है। लेकिन अलवर के युवा कमजोर नहीं पड़ने वाले है। सरकार को छात्रसंघ चुनाव कराने के लिए पूरा रोष जाहिर करने में लगे हैं। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कृष्ण यादव ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव जरूरी है। कॉलेजों में छात्र राजनीति से छात्रों का भला होता है। उनका शोषण रुकता है। लेकिन अब सरकार सो रही है। छात्रों की आवाज नहीं सुनी जा रही है। वहीं पूर्व अध्यक्ष राकेश चौधरी ने कहा कि ये गांव, कस्बे व शहर के युवाओं की आवाज है। जो पूरे प्रदेश में गूंज रही है। हर तरफ छात्रसंघ चुनाव की मांग है। छात्रों में चुनाव नहीं होने का रोष है। इस आवाज को आगे बढ़ाने में लगे हैं। सरकार व प्रशासन के सामने युवा रुकने वाला नहीं है।

बेरिकेडिंग पर चढ़ रहे छात्र नेताओं को पुलिस ने पकड़ कर खींच लिया। जिससे दो जने जमीन पर गिर गए। सबसे आगे संदीप ओला बेरिकेडिंग पर चढ़े। इस खींचतान में कई जने गिर भी गए।

बेरिकेडिंग पर चढ़ रहे छात्र नेताओं को पुलिस ने पकड़ कर खींच लिया। जिससे दो जने जमीन पर गिर गए। सबसे आगे संदीप ओला बेरिकेडिंग पर चढ़े। इस खींचतान में कई जने गिर भी गए।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading