![]()
नर्सिंग स्टाफ ने सोमवार को जिला कलेक्टर को एक शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कराने की मांग की है।
धौलपुर के सीएससी मनियां में 8 अगस्त को प्रसव के दौरान एक नवजात की मौत हो गई थी। इस मामले में प्रसूता के परिजनों ने अस्पताल के मेल नर्स पर स्वीपर द्वारा डिलीवरी कराए जाने का आरोप लगाया था। इस मामले को लेकर नर्सिंग स्टाफ ने सोमवार को जिला कलेक्टर को एक
कलेक्टर को दिए गए शिकायती पत्र में बताया गया है कि प्रसूता राशन देवी को उनके ससुर गीताराम और रिश्तेदार भगवत फौजी अस्पताल लाए। चिकित्सकों और नर्सिंग कर्मियों ने जांच के बाद जिला अस्पताल रेफर करने की सलाह दी, लेकिन परिजनों ने आक्रामक रवैया अपनाते हुए सीएससी में ही डिलीवरी कराने की जिद की। डरे-सहमे स्टाफ ने डिलीवरी कराई, जिसमें एक बच्ची का जन्म हुआ। बच्ची को सांस लेने में तकलीफ होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।
शाम 8 बजे भगवत फौजी और गीताराम 15-20 लोगों के साथ प्रसव कक्ष में घुस गए। आरोप है कि उन्होंने चिकित्सक, नर्सिंग कर्मी और सफाई कर्मचारियों से मारपीट की। मोबाइल से वीडियो बनाया और सफाई कर्मचारियों को जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया।
नर्सिंग स्टाफ ने स्पष्ट किया कि मेल नर्सिंग ऑफिसर, रजिस्टर्ड नर्स और मिडवाइफ प्रसव कराने के लिए पूर्णतः प्रशिक्षित हैं। केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के अनुसार उन्हें डिलीवरी कराने का पूरा अधिकार है। इसमें लिंग के आधार पर कोई भेदभाव नहीं है। परिजनों द्वारा लगाए गए लेन-देन के आरोप को स्टाफ ने निराधार बताया है। अब मरीजों के इलाज में बाधा आ रही है और चिकित्साकर्मियों में भय का माहौल है। नर्सिंग कर्मियों ने जिला कलेक्टर से मामले में जांच करने की मांग की है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments