राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड की राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक बजाज नगर स्थित राज्य मुख्यालय सभागार में स्टेट चीफ कमिश्नर निरंजन आर्य की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड की राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक बजाज नगर स्थित राज्य मुख्यालय सभागार में स्टेट चीफ कमिश्नर निरंजन आर्य की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के स्टेट कमिश्नर महेन्द्र कुमार पारख (आईएएस, से.नि.), डॉ. अखिल शुक
बैठक की शुरुआत स्काउट प्रार्थना से हुई। इसके बाद राज्य सचिव डॉ. पी.सी. जैन ने पिछली बैठक की अनुपालना रिपोर्ट प्रस्तुत की, जबकि स्टेट ट्रेजरार ललित वर्मा ने वित्त समिति की अनुशंसाएं सदन के समक्ष रखीं।

बैठक में करीब 25 सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
पूरणसिंह ने वार्षिक उपलब्धियों की जानकारी दी और बन्नालाल ने अवार्ड कमेटी के निर्णय स्वीकृति के लिए पेश किए। इन सभी विषयों पर विस्तृत चर्चा के बाद प्रस्ताव पारित किए गए।
बैठक में सुझावों पर विचार करते हुए स्टेट चीफ कमिश्नर निरंजन आर्य ने प्रदेश स्तर पर साइकिल रैली आयोजित करने, विद्यालयों का पंजीकरण अभियान चलाने और राजस्थान स्काउटिंग के विजन 2034 को अंतिम रूप देने के लिए समिति गठित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सदस्यों और पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments