![]()
कोटा ग्रामीण के सांगोद थाना क्षेत्र में सड़क पर पशु को बचाने में आमने-सामने की बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक सवार की मौत मौके पर हो गई थी। दूसरे बाइक सवार की इलाज के दौरान आज मौत हो गई। मृतक अपनी बहन के गांव से राखी बंधवाकर वापस आ रहा
सांगोद थाने के एएसई गोपाल प्रसाद ने बताया कि कल शाम 5 बजे मृतक धनराज अपने साथियों के साथ बाइक से सांगोद की ओर जा रहा था। इसी दौरान बीच में सड़क पर एक पशु आ गया उसे बचाते हुए सामने से आ रही बाइक में जबरदस्त टक्कर हो गई। मोनू गोचर (25) कि कल ही सांगोद हॉस्पिटल में मौत हो गई वहीं तीन लोगों को कोटा के मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया था। आज इलाज के दौरान धनराज की मौत हो गई।
गोपाल प्रसाद ने बताया कि रामस्वरूप बैरवा, कमल बेरवा का इलाज चल रहा है। धनराज बैरवा की मौत हो गई मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम रूम पर परिजनों की मौजूदगी में मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। सांगोद अस्पताल में मृतक मोनू का भी पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments