☜ Click Here to Star Rating



रोजकामेव थाना में हुआ केस दर्ज।

नूंह जिले के रोजकामेव थाना क्षेत्र अंतर्गत केएमपी एक्सप्रेसवे पर गांव कंकर खेड़ी के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए युवक की रोहतक पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब युवक अपनी पत्नी के साथ मानेसर गुरुग्राम से अपने घर लौट रह

.

धौलपुर का है परिवार

गुड्डी पत्नि रामबरण निवासी कासोटी खेड़ा जिला धौलपुर राजस्थान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने पति के साथ मानेसर में मेहनत मजदूरी का काम करती थी। 12 सितंबर को मैं अपने पति रामबरण(35) के साथ बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रही थी। उनके साथ के 7 साल की बेटी भी बाइक पर सवार थी। जब वह केएमपी एक्सप्रेस वे पर गांव कंकर खेड़ी के समीप पहुंचे तो पीछे से किसी अज्ञात वाहन के ड्राइवर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिर गए और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

पत्नी को होश आया तो अपने आप को हॉस्पिटल में पाया

गुड्डी ने बताया कि हादसे के बाद वह बेहोश हो गई थी। काफी देर बाद जब महिला को होश आया तो उसने अपने आप को तावडू के एक निजी अस्पताल में पाया। पति के बारे में पूछताछ की गई तो पता चला कि उसके पति को पहले नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। बाद में महिला ने हादसे की सूचना अपने परिवार के लोगों को दी। महिला गुड्डी ने बताया कि अब उनके पति रामबरण की रोहतक पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मंगलवार की देर शाम मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन ड्राइवर का पता लगाने में जुटी हुई है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading