राज्य सरकार ने मंगलवार देर रात 41 RAS अफसरों के तबादले किए हैं। कई आरएएस अफसरों का एक दिन बाद फिर तबादला कर दिया गया है, जबकि 5 के ट्रांसफर निरस्त किए गए हैं। 20 उपखंडों के एसडीएम बदले गए हैं। जयपुर जेडीए में उपायुक्तों में फेरबदल किया गया है।
तुलिका सैनी को बीआईपी के अतिरिक्त आयुक्त से राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड में संयुक्त सचिव पद पर पोस्टिंग दी गई है। मेघना चौधरी को आयुर्वेद विभाग से डीआईजी स्टांप एंड रजिस्ट्रेशन अजमेर लगाया है। अनिल कुमार पालीवाल को राज्य महिला आयोग के उप सचिव से मंगनीराम बांगड़ मेमोरियल (एमबीएम) यूनिवर्सिटी जोधपुर का रजिस्ट्रार बनाया गया है। पालीवाल का एक दिन बाद ही तबादला कर दिया गया है।
जयपुर जेडीए में 5 उपायुक्त लगाए जयपुर जेडीए में उपायुक्तों को बदला गया है, 5 आरएएस अफसरों को जेडीए में उपायुक्त लगाया है। खेल विभाग के उप सचिव राजेंद्र सिंह-2 बांसवाड़ा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (एडीएम) डॉ. अभिषेक गोयल के तबादले जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) में उपायुक्त के पद पर किए हैं। चौथ का बरवाड़ा उपखंड अधिकारी (एसडीएम) दामोदर सिंह, कर्मचारी चयन बोर्ड के उप सचिव संजय कुमार गोरा और अजमेर विकास प्राधिकरण उपायुक्त अनुज भारद्वाज को जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) के उपायुक्त के पद पर लगाया है। जयपुर जेडीए की उपयुक्त ओमप्रभा का तबादला ग्रामीण विकास विभाग में उप सचिव पद पर किया है।
अजमेर विकास प्राधिकरण में उपायुक्त बदले, पांच आरएएस के तबादले निरस्त जोधपुर नगर निगम के उपायुक्त जयपाल सिंह राठौड़ को अजमेर विकास प्राधिकरण में उपयुक्त लगाया है। बारां के जिला रसद अधिकारी (डीएसओ) अनिल कुमार चौधरी का तबादला उपायुक्त अजमेर विकास प्राधिकरण के पद पर किया गया है। पांच आरएएस अफसरों के एक दिन बाद ही तबादले निरस्त कर दिए गए हैं।
मधुलिका सिमर का सहायक कलेक्टर जोधपुर से उपखंड अधिकारी (एसडीओ) लोहावट, निशा मीना का संयुक्त सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य ग्रुप से प्रोजेक्टर डायरेक्टर नेशलन हेल्थ मिशन (एनएचएम), शिप्रा जैन का सहायक कलेक्टर बस्सी से उपखंड अधिकारी (एसडीओ) खंडेला, राम सिंह राजावत का उपखंड अधिकारी (एसडीओ) बांदीकुई से उप सचिव देवनारायण बोर्ड और श्यामसुंदर बिश्नोई का उपायुक्त जयपुर विकास प्राधिकरण से एसडीओ लूणी के पद पर किया गया ट्रांसफर निरस्त किया गया है।



ये खबर भी पढ़ें-
राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 222 RAS के तबादले:मोहन दान रत्नू होंगे मुख्यमंत्री के ओएसडी, हाईवे घूसकांड में पकड़े गए पुष्कर मित्तल को पोस्टिंग मिली

राज्य सरकार ने सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS)के 222 अफसरों के ट्रांसफर किए गए हैं।
इस फेरबदल में 46 एसडीएम, 21 एडीएम,10 यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार बदले हैं। 23 एपीओ अफसरों को पोस्टिंग दी गई। (पढ़ें पूरी खबर)
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments