जलती हुई बाइक और मौके पर खड़ी भीड़।
हरियाणा के नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव मुड़ाका में दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस झगड़े में जहां छतों से पथराव हुआ ,वहीं कांच की बोतलें फेंकी गई। जिसमें दोनों तरफ से दर्जनों लोग घायल हो गए। इसके साथ ही कुछ लोगों ने एक बा
दो युवकों के बीच गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद
गांव के सरपंच रामसिंह सैनी ने बताया कि उनके गांव को जाने वाली सड़क पर पास के ही गांव का रहने वाला इसरा का लड़का बीच सड़क पर गाड़ी लगाकर खड़ा हुआ था। पीछे से गांव रहने वाला समय सिंह आया । जब समय सिंह ने उक्त युवक से गाड़ी हटाने को कहा तो दोनों में कुछ कहासुनी हो गई।

मौके पर तैनात पुलिस फ़ोर्स।
जिसके बाद कार में सवार युवक ने समय सिंह के सिर में गाड़ी में रखी कांच की बोतल मार दी। इसके बाद यह झगड़ा बढ़ता ही चला गया। इस दौरान एक मोटरसाइकिल में भी आग लगाई गई है,वहीं एक झुग्गी नुमा दुकान को भी आग के हवाले कर दिया गया हैं। सरपंच ने कहा कि उक्त लोगों ने उनके ऊपर पथराव भी किया और अपने मोटरसाइकिल व दुकान में आग लगाई है। भीड़ ने आगजनी कर हिन्दी–मुस्लिम झगड़ा का रंग देने का प्रयास किया , हालांकि पुलिस ने सही समय पर पहुंचकर मामले को संभाल लिया। इस हमले में उनके करीब 10 लोग घायल है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments