राहुल को इलाज के लिए अलवर किया गया रेफर।
डीग जिले के नगर थाना इलाके में दो बाइक की आमने सामने भिड़ंत हो गई। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को इलाज के लिए अलवर रेफर कर दिया गया है। दोनों बाइक अनियंत्रित होने के कारण आमने-सामने भिड़
दोनों बाइक आमने-सामने भिड़ी
थानाधिकारी रामभरोसी मीणा ने बताया कि आज अलवर रोड़ पर दो बाइक की आमने सामने भिड़ंत हो गई। घटना में शहजाद (35) निवासी डहर वाला सहडोली थाना बगड़ तिराहा अलवर और राहुल निवासी बुचाका गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर तुरंत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और, दोनों घायलों को एम्बुलेंस के जरिए नगर अस्पताल भिजवाया गया।

अस्पताल ले जाने पर शहजाद को किया मृत घोषित।
अस्पताल ले जाते समय 1 व्यक्ति ने तोड़ा दम
अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने शहजाद को मृत घोषित कर दिया और, राहुल को तुरंत अलवर के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने शहजाद के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। शहजाद घर के किसी काम से अलवर की तरफ जा रहा था। घटना दोनों बाइक अनियंत्रित होने के कारण हुई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments